भाजपा कार्यकर्ताओ ने नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का जलाया पुतला

भगवान बिरसा मुंडा से की सद्बुद्धि की कामना

Update: 2023-04-16 12:45 GMT

आमला। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने जनजातीय नायिका रानी कमलापति के विरुद्ध आपत्ति जनक टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह का जनपद चौक पर पुतला दहन किया। जनपद चौक से पैदल मार्च कर भगवान बिरसा की प्रतिमा के समक्ष मौन रख कर कांग्रेसी नेताओ को सद्बुद्धि की कामना की।  


भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख ने कहा की महिला अस्मिता एवं जनजातीय गौरवशाली परंपरा के प्रति संकीर्ण एवं पूर्वाग्रहों से ग्रसित मानसिकता रखने वाले कांग्रेसी विधायक एवं नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह के द्वारा संवैधानिक पद पर रहते हुए महिला सशक्तिकरण की सशक्त हस्ताक्षर, जनजातीय गौरव एवं नायिका रानी कमलापति के प्रति आपत्ति जनक टिप्पणी अस्वीकार्य है। भाजपा अनूसूचित जनजाति मोर्चा अध्यक्ष जोहरी वाडीवा ने कहा की भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे आस्था के केंद्र जनजातीय नायकों, विषेशकर महिलाओ के सम्मान को क्षति पहुंचाने वाले कांग्रेस के वयोवद्ध नेता की इस बेहद स्तरहीन एवं अपित्तजनक टिप्पणी की काढ़े शब्दों में निंदा करता है। भाजपा वरिष्ठ नेता अशोक नागले ने कहां की भाजपा कार्यकर्ताओ ने रानी कमलापति के सम्मान एवं कांग्रेस के नेताओ को सद्बुद्धि के लिए भगवान बिरसा मुंडा से प्राथना करी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक नागले भाजपा जनजातीय मोर्चा अध्यक्ष जोहरी वाडिया सतीश हारोडे प्रदीप ठाकुर राजेश पंडोले संजय जैन मनोज ओडुकले लखन यादव राकेश धमोड़े गोपेन्द्र सिंह अशोक झा जितेंद्र बेले शिवपाल उबनारे भानु चंदेलकर मोहन देवाड़े मनीष मिसर विनोद परदेशी राजेश ढोलेकर सतीश बोरासी संजय राठौर लिखीराम साहु, मधुकर महाजन मनोज कश्यप नितिन खातरकर इकबाल खान आदि कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News