भाजपा नगर मंडल आमला के कार्यकर्ताओ ने बूथ स्तर पर मनाया भाजपा स्थापना दिवस

विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने स्थापना दिवस पर किया वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का सम्मान, दीवारों पर लिखे स्लोगन

Update: 2023-04-07 14:21 GMT

आमला। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल आमला के कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने हर्षोल्लास के साथ बूथों पर झंडे फहराकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया। भाजपा नगर मंडल के सभी 71 संगठनात्मक बूथ इकाई ने भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख के नेतृत्व में बूथ समिति सदस्यों एवं मंडल पदाधिकारियों की उपस्थिति में भाजपा के आदर्शपुरुष श्रद्धेय पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वल्लन एवं पुष्पांजलि अर्पितकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बूथ सदस्यों के द्वारा बूथ पर भाजपा का झंडा फहराया गया। भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उद्बोधन सुना।

स्थापना दिवस पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने वरिष्ठ जनों का किया सम्मान 

भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के अवसर पर आमला सारणी विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने भाजपा कार्यकर्ता पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा की भाजपा को चार दशकों में एक नवअंकुर दल से विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित करने में करोड़ों कार्यकर्ताओ ने अपना जीवन खपा दिया। हम प्रत्येक समर्पित कार्यकर्ता के ऋणी है। बूथ समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ताओ को श्रीफल एवं भगवा अंगवस्त्र भेट कर अभिनंदन किया। भाजपा के प्रति समर्पण एवं सेवा के लिए कृतज्ञता व्यक्त करी। इस दौरान बूथ विस्तारक योजना 2 अंतर्गत भाजपा स्थापना दिवस पर विधायक डॉ योगेश पंडाग्रे ने कार्यकर्ताओ के साथ मेरा बूथ सबसे मजबूत, सर्वदा विजयी भाजपा जैसे स्लोगन दीवारों पर लिखे।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर ने स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ताओं के निस्वार्थ समर्पण से आज भारतीय जनता पार्टी न सिर्फ अखिल भारतीय स्तर बल्कि विश्व में एक प्रतिष्ठित राजनीतिक संगठन के रूप में स्थापित हुई है। भाजपा मंडल अध्यक्ष राम किशोर देशमुख ने कार्यकर्ताओ को शुभकामनाएं देते हुए बूथ पदाधिकारियों को संबोधित कर कहा की भाजपा की अंत्योदय केंद्रित रीति नीति, संस्कार एवं बुथ स्तर पर मजबूत संगठन की ही देन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे वैश्विक नेतृत्व क्षमता वाले नेता है जिनके नेतृत्व में विश्व की पांचवी अर्थव्यवस्था वाला भारत वैश्विक मंच जी 20 की मेजबानी कर रह है जो प्रत्येक भारतवासियों को गौरवान्वित करता है। इन सभी सफलताओं के पीछे भारतीय जनता पार्टी के वास्तविक धरातल पर कार्य करने वाले कार्यकर्ता है। 

प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने फहराए भाजपा के झंडे 

मंडल महामंत्री राजेश पंडोले ने बताया की नगर मंडल आमला के प्रभारी सतीश बड़ोनिया एवं सह प्रभारी विट्ठल गीद के मार्गदर्शन में विभिन्न शक्ति केंद्र अंर्तगत संगठनात्मक बूथ इकाइयों पर बूथ कार्यकारणी सदस्यों के द्वारा भाजपा का झंडा फहराया गया। बुथ समिति सदस्यों ने भाजपा स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन सुना एव न्यूनतम 51मत प्रतिशत प्राप्त कर बूथ पर भाजपा को और अधिक मजबूत करने का संकल्प लिया। इस दौरान भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष रामकिशोर देशमुख, भाजपा जिला उपाध्यक्ष नरेंद्र गढेकर, मंडल सह प्रभारी विठ्ठल गीद , जनपद पंचायत अध्यक्ष गणेश यादव, वरिष्ठ भाजपा नेता हरी यादव, ओम प्रकाश मालवीय, चिरोजी पटेल, अशोक नागले, प्रदीप ठाकुर सहित बड़ी संख्या में बूथ समिति,भाजपा वरिष्ठ कार्यकर्ता पदाधिकारीगण, मातृशक्ति एवं युवा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags:    

Similar News