दिल्ली का मुख्यमंत्री LIVE: सरकार बनाने का दावा पेश करने पहुंची रेखा गुप्ता
BJP विधायक तरविंदर सिंह मारवाह पहुंचे कार्यालय:
भाजपा विधायक दल की बैठक के लिए भाजपा प्रदेश कार्यालय पहुंचे भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह। उन्होंने कहा, "मैं पार्टी का कार्यकर्ता हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने मुझे चुनाव लड़ने के योग्य समझा और मौका दिया। मेरे लिए इससे बड़ी खुशी की बात और क्या हो सकती है।"
रविंदर सिंह नेगी बोले संगठन का फैसला स्वीकार्य :
दिल्ली। विधायक दल की बैठक के लिए पार्टी कार्यालय पहुंचे भाजपा के नवनिर्वाचित नेता रविंदर सिंह नेगी। उन्होंने कहा, "पार्टी संगठन जो भी निर्णय लेगा, हम उसका पालन करेंगे।"
भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पार्टी कार्यालय पहुंचे:
दिल्ली भाजपा नेता प्रवेश वर्मा पार्टी कार्यालय पहुंचे। पार्टी मुख्यालय में विधायक दल की बैठक हो रही है जिसमें दिल्ली के मुख्यमंत्री का नाम सामने आएगा। प्रवेश वर्मा भी सीएम पद के दावेदार हैं।
#WATCH | Delhi BJP MLA Parvesh Verma at the party office to attend legislative party meeting pic.twitter.com/M4EvlXEnVl
— ANI (@ANI) February 19, 2025
रेखा गुप्ता RSS की पसंद :
रेखा गुप्ता का दिल्ली CM बनना लगभग तय माना जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक RSS ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा है, जिसे बीजेपी ने मान लिया है। हालांकि इस जानकारी की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
विधायक दल की बैठक में पहुंचे पर्यवेक्षक :
विधायक दल की बैठक कुछ देर में शुरू होगी। इस बीच जानकारी सामने आई है कि, दोनों पर्यवेक्षक बैठक में पहुँच गए हैं।
मुख्यमंत्री पद के लिए 48 उम्मीदवार:
दिल्ली भाजपा विधायक दल की बैठक से पहले, भाजपा के नवनिर्वाचित विधायक राज कुमार भाटिया ने कहा, "हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमारी सरकार 27 साल बाद बन रही है...मुख्यमंत्री पद के लिए 48 उम्मीदवार हैं।"