Atishi Marlena Biography: 10 पॉइंट्स में जानिए कौन है आतिशी मार्लेना, जो बनने जा रही दिल्ली की सीएम

Atishi Marlena Biography: जानिए कौन है आतिशी मार्लेना जो बनने जा रही है दिल्ली की मुख्यमंत्री।;

Update: 2024-09-17 14:37 GMT
10 पॉइंट्स में जानिए कौन है आतिशी मार्लेना, जो बनने जा रही दिल्ली की सीएम
  • whatsapp icon

Atishi Marlena Biography: दिल्ली की नई मुख्यमंत्री की कमान संभालने वाली आतिशी मार्लेना की चर्चा हर तरफ हो रही है। हर कोई जानना चाहता है कि वो कौन है? उनका करियर कैसा रहा है? आज ही दिल्ली की मुख्यमंत्री पद के लिए उनका नाम चुना गया है। आम आदमी पार्टी के सभी विधायकों ने मिलकर आतिशी मार्लेना के नाम का चयन किया है। सोशल मीडिया से लेकर गूगल ट्रेंड्स में हर तरफ इस समय आतिशी की ही बात हो रही है। जानिए कौन है दिल्ली की तीसरी महीना मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना।

- आतिशी का जन्म 8 जून 1981 को दिल्ली में हुआ था। आतिशी एक पढ़े- लिखे परिवार से आती है। इनके माता- पिता विजय सिंह और त्रिप्ता वाही दोनों दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रोफेसर थे।

- इनकी शुरूआती पढ़ाई दिल्ली में ही हुई है। जहां उन्होंने स्प्रिंगडेल्स स्कूल से अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की।

- बाद में सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में स्नातक की डिग्री हासिल करने के बाद, उन्होंने राधाकृष्णन-चेवनिंग छात्रवृत्ति पर ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से प्राचीन और आधुनिक इतिहास में मास्टर ऑफ आर्ट्स की डिग्री हासिल की।

- आतिशी ने रोड्स स्कॉलर के रूप में ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय से शैक्षिक अनुसंधान में स्नातकोत्तर की डिग्री भी पूरी की हुई है।

- राजनीति में कदम रखने से पहले आतिशी ने एक स्कूल शिक्षक और शोधकर्ता के रूप में भी काम किया है।

- राजनीतिक जीवन की शुरुआत जनवरी 2013 में हुआ था। तभी ये आम आदमी पार्टी के साथ भी जुड़ी थी।

- कई आन्दोलनों में इन्होने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। आतिशी ने नीति निर्माण में प्रभावशाली भूमिका निभाई है। खासकर भारत में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन के दौरान अपने अनुभवों से।

- वर्तमान में आम आदमी पार्टी में रहते हुए ये शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पी.डब्ल्यू.डी., संस्कृति और पर्यटन मंत्री के रूप में कार्यरत है।

- आतिशी दिल्ली के कालकाजी सीट से विधायक है। जिन्हे अब जाके दिल्ली के मुख्यमंत्री के रूप में चुना गया है। आतिशी के माता- पिता मार्क्स और लेनिन के विचारो से काफी ज्यादा प्रभावित थे इसीलिए आतिशी का पूरा नाम ‘आतिशी मार्लेना’ रखा गया है। जोकि र्क्स और लेनिन के नामों का मिश्रण है।

- साल 2018 में, अपने पारिवारिक पृष्ठभूमि से हटने और अपने काम को फोकस करने के लिए इन्होने मार्लेना नाम के आगे आतिशी रख लिया था।

Tags:    

Similar News