नई दिल्ली: किसानों को बड़ी राहत, मूंगफली - सोयाबीन की खरीद अवधि बढ़ी, कृषि मंत्री ने दी PM-Asha को भी जारी रखने की मंजूरी

Update: 2025-02-11 06:44 GMT

नई दिल्ली। केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों के लिए बड़ी घोषणा की है। जानकारी सामने आई है कि, मूंगफली और सोयाबीन की खरीद अवधि बढ़ा दी गई है जिससे किसानों को अपनी फसल बेंचने के लिए और समय मिल सके। इसके अलावा कृषि मंत्री ने PM-Asha योजना की अवधि भी बढ़ा दी है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान (Union Agriculture Minister Shivraj Singh Chouhan) ने मूंगफली और सोयाबीन की खरीद अवधि बढ़ाने को मंजूरी दी। पीएम-आशा योजना को 2025-26 तक जारी रखने को मंजूरी दी गई है। महाराष्ट्र में सोयाबीन की खरीद अवधि 24 दिन और तेलंगाना में 15 दिन बढ़ाई गई है। कर्नाटक में मूंगफली की खरीद अवधि 25 दिन और गुजरात में 6 दिन बढ़ाई गई है।

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, "अगले 4 साल तक अरहर, मसूर और उड़द की 100% खरीद जारी रहेगी। घरेलू उत्पादन बढ़ेगा और आयात पर निर्भरता कम होगी। भारत दालों में आत्मनिर्भर बनेगा।"

Tags:    

Similar News