राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद साइप्रस, बुल्गारिया और चेक गणराज्य के आठ दिवसीय दौरे पर
नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद रविवार को साइप्रस, बुल्गारिया और चेकोस्लोवाकिया की आठ दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए। राष्ट्रपति कार्यकाल के दूसरे वर्ष में उनकी यह पहली आधिकारिक यात्रा है।
विदेश मामलों के मंत्रालय (एमईए) के अनुसार राष्ट्रपति के साथ कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला और सांसद राम सकल के अलावा कई अधिकारी भी हैं।
राष्ट्रपति की यह यात्रा नौ सितम्बर तक चलेगी। यात्रा के पहले चरण में राष्ट्रपति कोविंद भूमध्यसागरीय द्वीप देश साइप्रस से जाएंगे। इसके बाद वह बुल्गारिया और फिर यात्रा के अंतिम चरण में चेकोस्लोवाकिया पहुंचेंगे।
यात्रा के पहले चरण में राष्ट्रपति साइप्रस के राष्ट्राध्यक्ष से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा वह साइप्रस- इंडिया बिजनेस समुदाय के कार्यक्रम में भी भाग लेंगे। वह साइप्रस में बसे भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। कोविंद साइप्रस विश्वविद्यालय में छात्रों को संबोधित करेंगे। इसके अलावा वह वहां पर लेजर बीम अनुसंधान केंद्र का भी दौरा करेंगे।
यात्रा के दूसरे चरण में राष्ट्रपति कोविंद चार सितंबर को बुल्गारिया पहुंचेंगे, यहां वे छह सितम्बर तक रुकेंगे। कोविंद यहां बुल्गारिया के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे। राष्ट्रपति यहां प्रथम-द्वितीय विश्व युद्ध में शहीद अनाम भारतीय सैनिकों के स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। वह भारत-बुल्गारिया बिजनेस फोरम के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति यहां पर बसे भारतीयों से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह बुल्गारिया की सोफिया यूनिवर्सिटी के एक कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
यात्रा के अंतिम चरण में कोविंद चेकोस्लोवाकिया पहुंचेगे। यह उनकी चेकोस्लोवाकिया की दूसरी आधिकारिक यात्रा होगी। कोविंद यहां चेक राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे और वहां के राजनेताओं से बातचीत करेंगे। भारत-चेक बिजनेस कम्युनिटी के कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। राष्ट्रपति चार्ल्स विश्वविद्यालय के एक कार्यक्रम को भी संबोधित करेंगे। यहां वे गुरुदेव रविंद्रनाथ टैगोर की प्रतिमा पर मार्ल्यापण करेंगे। इसके बाद वह यहां भारतीय समुदाय से भी मुलाकात करेंगे।
#Delhi : President Ram Nath Kovind leaves on an eight-day tour of Cyprus, Bulgaria and Czech Republic. pic.twitter.com/Gljq9H7Xae
— ANI (@ANI) September 2, 2018