मैहर में मां शारदा लोक का मुख्यमंत्री ने किया शिलान्यास, मां शारदा के चरणों में समर्पित मैहर जिला

जिला की सौगात देने के बाद पहली बार मैहर पहुंचे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह, बोले - महाकाल लोक के तर्ज पर बनेगा मां शारदा लोक

Update: 2023-10-07 17:03 GMT

सतना/ वेब डेस्क। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नवगठित जिला मैहर पहुंचकर मां शारदा माता दर्शन किए, साथ में उनकी पत्नी साधना सिंह भी मौजूद रहीं। मुख्यमंत्री ने मैहर में उज्जैन के महाकाल लोक के तर्ज पर मां शारदा लोक बनाने का एलान किया है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मां शारदा लोक का भूमि पूजन किया। मैहर पहुंचने पर राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह का स्वागत किया। मैहर में सभा को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री रामखेलावन पटेल ने कहा कि जन्म से लेकर मृत्यु तक और पढ़ाई से लेकर दवाई तक की योजना बनाने का काम मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किया है।


सतना से प्रत्याशी और सांसद गणेश सिंह ने कहा कि आज का दिन मैहर के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों से लिखा जाएगा प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मैहर जिला को मां शारदा के चरणों में समर्पित किया है।


मुख्यमंत्री शिवराज ने नवगठित जिले की पहली कलेक्टर रानी बॉटड और पहले एसपी सुधीर अग्रवाल को कार्यभार सौंपते हुए कहा कि मैहर जिला आपको समर्पित कर रहा हूं। मां शारदा का आशीर्वाद सब पर बरस रहा है। उज्जैन में महाकाल लोक की तर्ज पर मां शारदा लोक बनेगा। सुनो कमलाथ मैहर जिले का नारियल फोड़ दिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि मैने कल ही 53 हज़ार करोड़ के विकास का भूमिपूजन और लोकार्पण किया है। कमलनाथ बोलते हंै शिवराज नारियल फोड़ रहे तो कमलनाथ सुनो मैहर जिले का नारियल फोड़ दिया है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने आगे कहा कि मां शारदा लोक का भी नारियल जल्द फूटेगा।

Tags:    

Similar News