सतना में कांग्रेस नेता ने अपनी ही पार्टी की महिला विधायक से की छेड़खानी, केस दर्ज

रैगांव विधायक कल्पना वर्मा ने बताया कि गुरुवार को वो विधानसभा क्षेत्र में जनसम्पर्क में निकली थी। उसी समय मनोज बागरी ने उसके साथ छेड़खानी की।

Update: 2023-09-29 10:22 GMT

सतना। मप्र में चुनाव नजदीक आते ही जहां कांग्रेस के दिग्गज नेता पार्टी को सत्ता में लेन के लिए प्रयास लकर रहे है।वहीँ निचले स्तर पर नेताओं के आपसी झगड़ों और फूट ने मुश्किलें अब बढ़ा रखी है।  इसी बीच अब सतना में कांग्रेस नेता द्वारा अपनी ही पार्टी की महिला विधायक से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।  पुलिस ने महिला विधायक की शिकायत पर कांग्रेस नेता के खिलाफ छेड़छाड़ का मुकदमा भी दर्ज कर लिया है।  

रैगांव से कांग्रेस विधायक कल्पना वर्मा ने शिकायत में बीते गुरुवार वह अपने क्षेत्र में जनसम्पर्क पर निकली थी। वह हाटी के उप सरपंच की मां के निधन की सूचना मिलने पर उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में  कांग्रेस नेता मनोज बागरी उर्फ बबलू मिला जो शराब के नशे में था। उसने महिला विधायक की जबरन गाड़ी रुकवाई, वह मामला समझने के लिए गाड़ी से नीचे उतरीं तो आरोपियों ने उनके साथ दुर्व्यवहार करते हुए हाथ पकड़ने की कोशिश की।  महिला सहायक जब महिला विधायक की मदद के लिए आई तो आरोपियों ने प्रतिमा का हाथ पकड़कर धक्का दे दिया जिससे वह जमीन पर गिरते-गिरते बची।

भीड़ देख भागा आरोपी - 

Full View

विधायक की गाडी खड़ी देख वहां भीड़ इकठ्ठा होने लगी।  मौके पर लोगों को आता देख मनोज बागरी अपने साथियों के साथ  मौके से भाग निकला।  इसके बाद उन्होंने सतना एसपी ऑफिस पहुंचकर पूरे मामले की शिकायत दर्ज कराई।जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी मनोज बागरी और उसके साथियों के खिलाफ धारा 294 354 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। बता दें कि मनोज बागरी लंबे समय से सतना में सक्रिय कांग्रेस नेता है।  वे रैगांव सीट से ही विधायक के टिकट के लिए दावेदारी पेश कर रहे है। 

Tags:    

Similar News