माहेश्वरी परिवार की चार पीढिय़ों ने एक साथ किया मतदान

Update: 2023-11-17 16:53 GMT

सतना। शहर में होने वाले प्रत्येक सामाजिक कार्यों में बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लेने वाले माहेश्वरी परिवार की चार पीढिय़ों ने एक साथ पहले मतदान कर राष्ट्रीय यज्ञ में अपनी आहुति देकर राष्ट्र धर्म निभाया। शहर के हृदय स्थल रामना टोला में स्थित गुजराती स्कूल में परिवार के सभी सदस्यों ने नियमों का पालन करते हुए एक साथ मतदान कर देश के प्रति अपने कर्तव्य का निर्वहन किया।

इस मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मध्य क्षेत्र के पूर्व संघ चालक श्रीयुत श्रीकृष्ण माहेश्वरी के साथ समाजसेवी मणिकांत माहेश्वरी, मनमोहन माहेश्वरी, रवि माहेश्वरी के साथ पूरे परिवार ने संस्कारित और सामाजिक तौर पर एकजुटता का संदेश दिया।

उल्लेखनीय है कि शहर में होने वाले धार्मिक एवं राष्ट्र हित से जुड़े आयोजनों में माहेश्वरी परिवार हमेशा से बढ़-चढ़ कर योगदान देता रहा है। इस सम्मानित परिवार ने अनेक सामजिक कार्यों में सक्रिय भागेदारी निभाते हुए सामाजिक समरसता के कार्यों को नई ऊंचाइयां दी हैं।

Tags:    

Similar News