MI vs UP: मुंबई इंडियंस की धमाकेदार जीत, 6 विकेट से यूपी को हराकर WPL प्लेऑफ के करीब...

Update: 2025-03-06 18:05 GMT

MI vs UP Match Highlights : मुंबई इंडियंस ने एक शानदार प्रदर्शन करते हुए यूपी वॉरियर्स को 6 विकेट से हरा दिया। वहीं यूपी की टीम वीमेंस प्रीमियर लीग (WPL 2025) से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है। पहले बल्लेबाजी करते हुए यूपी वॉरियर्स ने 150 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए मुंबई इंडियंस ने 9 गेंद शेष रहते ही लक्ष्य हासिल कर लिया। इस जीत की हीरो रहीं हेली मैथ्यूज, जिन्होंने 68 रनों की धमाकेदार पारी खेलने के साथ-साथ गेंदबाजी में 2 विकेट लेकर मैच का रुख मोड़ दिया।

मुंबई इंडियंस, प्लेऑफ से बस एक कदम दूर

मुंबई इंडियंस ने 6 मैचों में 4 जीत के साथ 8 अंक जुटा लिए हैं। वहीं अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर मौजूद है। फिलहाल, केवल दिल्ली कैपिटल्स ने ही प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई किया है। बता दें DC 10 अंकों के साथ शीर्ष पर बनी हुई है। मुंबई के अभी 2 मैच शेष हैं। अगर टीम इनमें से किसी एक में भी जीत हासिल कर लेती है तो उसका प्लेऑफ का टिकट पक्का हो जाएगा। ऐसा होने पर यह लगातार तीसरी बार होगा जब मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में अपनी जगह बनाएगी।

इस प्रकार जीती मुंबई इंडियंस 

मुंबई इंडियंस की जीत की नींव सबसे पहले अमेलिया केर ने रखी। उन्होंने 4 ओवर में 38 रन देकर 5 विकेट चटकाए। उनके बाद हेली मैथ्यूज ने बैट और बॉल दोनों से अहम योगदान दिया। गेंदबाजी में 2 विकेट लेने के बाद मैथ्यूज ने 68 रनों की शानदार पारी खेली, जिसमें 8 चौके और 2 छक्के शामिल थे। बल्लेबाजी में मैथ्यूज का साथ नैट साइवर-ब्रंट ने दिया। उन्होंने मिडिल ओवरों में 37 रन बनाकर टीम को संभाला। अंत के ओवरों में अमनजोत कौर ने 12 और यास्तिका भाटिया ने 10 रन बनाते हुए मुंबई इंडियंस को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

Tags:    

Similar News