MP Budget 2025 LIVE : मध्य प्रदेश। एमपी विधानसभा के तीसरे दिन यानि बुधवार को वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने बजट पेश किया। यह बजट 4 लाख 21 हजार 32 करोड़ का है। जगदीश देवड़ा द्वारा पेश किया गया आज का बजट मध्य प्रदेश का अब तक का सबसे बड़ा बजट है। इस बजट में मुख्य फोकस गरीब, महिला, युवा और किसानों पर है।केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का बजट भाषण सुनने के लिए दर्शक दीर्घा में आये। सीएम डॉ. मोहन यादव ने उनका विधानसभा में स्वागत किया। बजट में लाड़ली बहना योजना राशि बढ़ाए जाने के लिए कोई विशेष घोषणा नहीं की गई। हालांकि लाड़ली बहना योजना के लाभार्थियों को पेंशन योजना से जोड़ने का प्रावधान किया गया है। इसके आलावा खास बात यह है कि, पिछले साल की तरह इस साल भी मध्य प्रदेश सरकार ने कोई नया टैक्स नहीं लगाया है। सरकारी कमर्चारियों को राहत देते हुए 1 अप्रैल 2025 से उन्हें सातवें वेतनमान के तहत DA देने की घोषणा वित्त मंत्री जगदीश देवड़ा ने की है। बजट से जुड़ी कुछ खास बात : तीन महीने तक इस बजट पर मंथन हुआ।बजट को 25 लोगों की टीम ने मिलकर तैयार किया है।