Mauganj ASI Murder: मऊगंज में पुलिस की टीम पर बड़ा हमला, ASI SAF रामगोविन्द गौतम की मौत, DGP ने जताया शोक

Update: 2025-03-15 19:03 GMT

Mauganj ASI Murder

Mauganj ASI murder : मध्यप्रदेश के मऊगंज में पुलिस की टीम पर बड़ा हमला हुआ है। बताया जा रहा है कि, आदिवासियों के हमले में थाना प्रभारी की मौत हो गई है। हमले में तहसीलदार समेत कई पुलिस अधिकारी घायल भी हुए हैं। मध्य प्रदेश के डीजीपी ने इस घटना पर दुःख जताया है।

मध्य प्रदेश के डीजीपी ने कहा - मऊगंज में कर्तव्य पालन के दौरान एक दुर्भाग्यपूर्ण हिंसक घटना में ASI SAF रामगोविन्द गौतम का आकस्मिक निधन हो गया। विनम्र श्रद्धांजलि ॐ शांति... 

जानकारी के अनुसार, मऊगंज में दो पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। यहां अशोक कोल नाम के व्यक्ति की मौत हुई थी। इसके बाद से आदिवासी समाज, रज्जन दुबे नाम के व्यक्ति के परिजनों से खासा नाराज थे। लोगों का आरोप है कि, पुलिस द्वारा आरोपी को बचाने के लिए इसे हादसा बताया जा रहा है।

इसके बाद से क्षेत्र में तनाव का माहौल था। माहौल को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई थी। बताया जा रहा है कि, मामला शाहपुर थाना क्षेत्र का है। सीधी और रीवा में अतिरिक्त सुरक्षा बल की तैनाती की गई है। कलेक्टर के आदेश के बाद यहां धारा 163 लागू कर दी गई है।

मध्य प्रदेश कांग्रेस ने इस घटना पर ट्वीट करते हुए कहा - "मध्यप्रदेश की कानून व्यवस्था बेहद गंभीर, चिंताजनक और बदत्तर हो चुकी है!

मऊगंज जिले के शाहपुर थाना क्षेत्र के गडरा गांव में पहले एक युवक को बंधक बना लिया जाता है। मौके पर पहुंची पुलिस को भी पीटा गया, जिसमें एक ASI की दुःखद मृत्यु हो गई।"

"मध्यप्रदेश में अराजकता चरम पर है, सरकार नहीं जंगलराज चल रहा है! बेफिक्र सरकार के बेशर्म गृह मंत्री ने जनता को भगवान भरोसे छोड़ दिया है। सरकार को अब तक जनता की फिक्र नहीं थी, पर अब तो जनता की सुरक्षा के जिम्मेदार पुलिसकर्मी ही सुरक्षित नहीं बच रहे हैं।"

Tags:    

Similar News