MP विधानसभा का होली मिलन मानसरोवर: मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने गाया फाग गीत, सीएम मोहन यादव और उमंग सिंघार एक साथ थिरके

Update: 2025-03-20 19:00 GMT

MP विधानसभा का होली मिलन मानसरोवर

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा मानसरोवर सभागार में आयोजित फाग महोत्सव चर्चा का विषय बन गया है। इस कार्यक्रम में भाजपा और कांग्रेस के नेता एक साथ फाग गीत का आनंद लेते नजर आए।

भाजपा और कांग्रेस के नेता एक मंच पर एक साथ गाना गाते और थिरकते नजर आएं ऐसा कम ही देखने को मिलता है। यही कारण है कि, इस कार्यक्रम की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं।

विधानसभा मानसरोवर सभागार में आयोजित फाग महोत्सव में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने देश भक्ति गीत 'ये देश है वीर जवानों का' गाया। इस गाने को सुनते ही मंच के सामने बैठे मुख्यमंत्री यादव खड़े हुए आनंद लेते हुए थिरकने लगे। मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ - साथ राज्य विधानसभा के विपक्ष के नेता उमंग सिंघार और अन्य नेता नाचने लगे।

सीएम यादव ने कहा - "पर्व और परंपराएं हमारी सांस्कृतिक धरोहर के संवाहक हैं, जो हमारे जीवन में उमंग, उत्साह और उल्लास के नए रंग भरते हैं।"

नेता विपक्ष उमंग सिंघार ने कहा - "मध्यप्रदेश विधानसभा में होली मिलन समारोह का भव्य आयोजन हुआ, जिसमें सद्भावना और उल्लास के रंग बिखरे। फूलों की होली खेलकर सभी ने आपसी सौहार्द्र और एकता का संदेश दिया। इस रंगों के पर्व ने सदन में एक खुशनुमा माहौल बनाया और सभी ने एक-दूसरे को होली की शुभकामनाएँ दीं। यह आयोजन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और लोकतांत्रिक मूल्यों को और मजबूत करता है।"

Tags:    

Similar News