Umang Singhar: MP विधानसभा में नेता विपक्ष उमंग सिंघार को घरेलू हिंसा मामले में नोटिस, अदालत ने मांगा जवाब
Umang Singhar : मध्यप्रदेश। MP विधानसभा में नेता विपक्ष उमंग सिंघार अपने निजी जीवन को लेकर घिरते नजर आ रहे हैं। अदालत ने उमंग सिंघार से घरेलू हिंसा मामले में जवाब तलब किया है। पटियाला हाउस कोर्ट में उमंग सिंघार के खिलाफ सबूत पेश किए गए थे। सबूतों को देखने के बाद अदालत ने उमंग सिंघार को नोटिस जारी कर दिया है।
बताया जा रहा है कि, प्रतिमा मुद्गल नाम की महिला ने उमंग सिंघार के खिलाफ याचिका दायर की है। प्रतिमा मुद्गल का कहना है कि, उमंग सिंघार ने झूठ बोलकर उनसे शादी की। जब वो घर आई तो उन्हें पता चला कि, एक महिला से वे पहले ही रोका कर चुके हैं। उस महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। इसके अलावा एक महिला से उन्होंने शादी की जिसके बाद उसे तलाक दे दिया इसकी जानकारी मुझे नहीं थी। इसके बाद विनीता सिंघार नाम की महिला से शादी की उसकी भी जानकारी मुझे नहीं थी। सोनिया भरद्वाज तीसरी महिला थी जिसके उमंग सिंघार से रिश्ते थे। मैं चौथी महिला हूँ जिससे उन्होंने विवाह किया।
प्रतिमा ने यह भी बताया कि, कलियासोत के पास सीआई फार्म पर उमंग सिंघार का घर है, वहीं दोनों का विवाह हुआ। मैंने सभी प्रूफ अदालत को दे दिए हैं। मैं लगभग एक साल उनके साथ रही। इस दौरान मुझे प्रताड़ित किया गया। मुझे जान से मारने की धमकी दी गई। मैंने अदालत में डोमेस्टिक वोइलेंस का केस दर्ज किया था और अब उन्हें समन जारी हुआ है।