Beer Biceps Controversy: मुंबई - गुवाहाटी के बाद अब इंदौर में इंडियाज गॉट लेटेंट के खिलाफ मामला दर्ज, उठ रही शो बंद कराने की मांग

Update: 2025-02-11 07:56 GMT

Beer Biceps Controversy : मध्य प्रदेश। इंडियाज गॉट लेटेंट शो (India's Got Latent show) के खिलाफ अब इंदौर में भी मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि, एडवोकेट अमन मालवीय द्वारा इंदौर के तुकोगंज थाना क्षेत्र में एफआईआर दर्ज कराइ गई है। एडवोकेट अमन मालवीय ने शिकायत कर इंडियाज गॉट लेटेंट शो को बंद कराने की मांग की है।

एडवोकेट अमन मालवीय ने शिकायत में कहा है कि, समय रैना के शो इंडियाज गॉट लेटेंट में अश्लीलता और फूहड़ता को बढ़ावा दिया जाता है। इस तरह के शो समाज के लिए ठीक नहीं है इसलिए इस तरह के शो को बंद कर देना चाहिए। समय रैना के अलावा यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया, सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर अपूर्व मखीजा और शो के आयोजकों के खिलाफ मामला मुंबई और गुवाहाटी में भी दर्ज किया गया है।

इंडियाज गॉट लैटेंट शो में यूट्यूबर रणवीर इलाहाबादिया ने एक कंटेस्टेंट को कहा था कि, 'क्या आप अपने माता - पिता को संभोग (sex) करते देखना चाहेंगे या एक बार इसमें शामिल होकर इसे हमेशा के लिए बंद कर देंगे।' इस कमेंट के बाद रणवीर इलाहाबादिया का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है।

विवाद बढ़ता देख रणवीर इलाहाबादिया ने एक्स पर 52 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वे अपने कमेंट के लिए माफी मंगाते नजर आ रहे थे। अपने कमेंट को लेकर इलाहाबादिया ने अधिक स्पष्टीकरण नहीं दिया था। उन्होंने सीधे - सीधे अपने कमेंट पर खेद जताया था। फिलहाल मुंबई पुलिस 11 फरवरी को रणवीर इलाहाबादिया के आवास पर पहुंची है।

Tags:    

Similar News