Damoh News: शर्मनाक! छेड़छाड़ से बचने के लिए 9वीं क्लास की बच्चियां चलती बस से कूदी, पुलिस ने शिकायत की दर्ज

Update: 2025-02-10 09:03 GMT

शर्मनाक! छेड़छाड़ से बचने के लिए 9वीं क्लास की बच्चियां चलती बस से कूदी

Damoh Molestation News : मध्य प्रदेश। दमोह से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां छेड़छाड़ से बचने के लिए 9वीं क्लास की बच्चियां चलती बस से कूद गईं। चलती बस से कूदने के कारण बच्चियों को गंभीर चोट आई है। मामला दमोह के सतधरा डैम के पास का है। छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया गया है। वहीं इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 9 वीं क्लास की दो छात्राएं स्कूल में एग्जाम देने जा रहीं थीं। इसी दौरान बस में उनके साथ छेड़छाड़ की वारदात हुई। बस से कूदने के कारण छात्राओं को हाथ - पैर में गंभीर चोट लगी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपियों की पहचान कर उन्हें ढूंढने की कोशिश की जा रही है।

छात्राएं अधरोटा ग्राम से टोरी स्कूल जा रहीं थीं। बस में चार युवकों ने छात्राओं के साथ छेड़छाड़ की है। मौके पर मौजूद लोगों ने छात्राओं को अस्पताल में भर्ती किया है। पुलिस ने बस ड्राइवर और कंडक्टर को फिलहाल हिरासत में लिया है। दोनों से पूछताछ कर आरोपियों की खोज की जा रही है।

Tags:    

Similar News