जौनपुर: भारत विभाजन का षड्यंत्र व हिंदू नरसंहार विषय पर व्याख्यान माला का हुआ आयोजन…

यूथ इन एक्शन का प्रयास सराहनीय, निश्चित ही सफल होगा अभियान: डा.अरुण कुमार...

Update: 2024-10-06 14:25 GMT

जौनपुर: तिलकधारी महाविद्यालय के बलरामपुर हाल में रविवार को यूथ इन एक्शन के तत्वावधान में ‘भारत विभाजन का षड्यंत्र और हिंदू नरसंहार’ विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शतरुद्र प्रताप ने कहा कि देश को विभाजित कर गुलाम बनाने की साजिश की जा रही है।उन्होंने बताया कि किस तरह से भारत माता को जंजीरों से आजाद होने के बाद भी कुछ देशी और विदेशी ताकतों ने देश को विभाजित कर देश को पुनः गुलाम बनाने के लिए अपनी हर संभव कोशिश किया, लेकिन हमारा यह दायित्व है कि ऐसे लोगों को कामयाब नहीं होने देना है।

उन्होंने बताया कि यूथ इन एक्शन द्वारा विभिन्न जनपदों में भारत विभाजन का षड्यंत्र और हिंदू नर संहार विषय पर व्याख्यान माला का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में आज जौनपुर में भी व्याख्यान का आयोजन किया गया। विशिष्ट अतिथि इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष डाक्टर अरुण कुमार मिश्र ने शतरुद्र प्रताप सिंह द्वारा चलाए जा रहे व्याख्यान माला के लिए बधाई दी। कहा कि आपका यह प्रयास निश्चित ही सफल होगा।

पूर्व अध्यक्ष बार काउंसिल दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि भारत विभाजन के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डाला।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे टीडी कालेज के पूर्व प्राचार्य प्रोफेसर राधेश्याम सिंह ने हिंदुओं को एकजुट होकर मां भारती की सेवा करने के लिए आगे आने को कहा। कार्यक्रम का संचालन वीर बहादुर पूर्वांचल विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रोफेसर अजय कुमार द्विवेदी ने किया।

कार्यक्रम में सफल बनाने में डा. रविकांत सिंह जिला संयोजक शिक्षक प्रकोष्ठ भाजपा, डॉक्टर ज्ञान प्रकाश सिंह, डॉक्टर अरुण कुमार सिंह ने भी विचार व्यक्त किया। आयोजन को सफल बनाने में विनय कुमार तिवारी, डाक्टर सत्य प्रकाश सिंह, नीरज कुमार सिंह, डाक्टर राज बहादुर यादव, अमित सिंह डब्बू, अमित सिंह, आलोक सिंह, राहुल सिंह, वैभव गुप्ता, सुशील जायसवाल, कुंवर भरत सिंह, संदीप चौबे आदि ने सहयोग किया।

Similar News