Budget 2025 Live Updates: टैक्स में राहत, 'धनधान्य योजना' लॉन्च, जानें बजट 2025 से किन्हें हुआ सबसे ज्यादा फायदा…
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "इस बजट में प्रस्तावित विकास उपाय 10 व्यापक क्षेत्रों में फैले हैं, जो गरीबों, युवाओं, किसानों और महिलाओं पर केंद्रित हैं।"
पिछले 10 वर्षों के विकास ट्रैक रिकॉर्ड ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "हमारी अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं में सबसे तेजी से बढ़ रही है। पिछले 10 वर्षों के हमारे विकास ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारों ने वैश्विक ध्यान आकर्षित किया है। इस अवधि में भारत की क्षमता और संभावनाओं पर विश्वास और बढ़ा है। हम अगले 5 वर्षों को सबका विकास को साकार करने और सभी क्षेत्रों के संतुलित विकास को प्रोत्साहित करने के एक अनूठे अवसर के रूप में देखते हैं।"
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश किया बजट
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने Union Budget 2025 पेश किया।
कैबिनेट ने केंद्रीय बजट को मंजूरी दी
केंद्रीय कैबिनेट ने केंद्रीय बजट को मंजूरी दे दी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जल्द ही इसे संसद में पेश करेंगी।
कांग्रेस बोली - हमें बजट से बहुत उम्मीदें नहीं
कांग्रेस सांसद जयराम रमेश कहते हैं, "बजट में मंशा होती है, विषय-वस्तु होती है - ये दोनों ही बजट का दायरा तय करते हैं। हमें बजट से बहुत उम्मीदें नहीं हैं कि कुछ बड़ी घोषणाएं की जाएंगी और इससे निजी निवेश को बढ़ावा मिलेगा... देखते हैं कि मध्यम वर्ग को कर में कुछ छूट मिलेगी या नहीं। हमने जीएसटी 3.0 में कुछ सुधारों की मांग की है। देखते हैं जीएसटी 2.0 कब आता है।"
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को खिलाया 'दही-चीनी'
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को बजट पेश करने से पहले पारंपरिक 'दही-चीनी' खिलाई। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज संसद में अपना लगातार 8वां केंद्रीय बजट पेश करेंगी।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की
दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण कुछ देर में लोकसभा में Union Budget 2025 पेश करेंगी।
बजट से पहले सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी
बजट पेश होने से पहले शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 136.44 अंक बढ़कर 77,637.01 पर पहुंचा; निफ्टी 20.2 अंक बढ़कर 23,528.60 पर पहुंचा।
निर्मला सीतारमण पहुंची राष्ट्रपति भवन
निर्मला सीतारमण पहुंची राष्ट्रपति भवन, बजट का काउंटडाउन शुरू
केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण टैब से पेश करेंगी यूनियन बजट
दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्त मंत्रालय से रवाना हुईं। वह संसद में पारंपरिक 'बही खाते' के बजाय टैब के माध्यम से UnionBudget2025 पेश करेंगी। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अब राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलने के लिए वित्त मंत्रालय से राष्ट्रपति भवन के लिए रवाना हुईं।