Mangalwar Ke Upay: मंगलवार के दिन कर लें ये ख़ास उपाय, पितृ दोष, मानसिक तनाव और वास्तु दोष से मिलेगी मुक्ति

Update: 2025-03-04 03:29 GMT

मंगलवार का दिन सनातन धर्म में हनुमान जी को समर्पित है। इस दिन बजरंगबली की पूजा की जाती है। शास्त्रों में इस दिन को महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए एक छोटा सा उपाय प्रभावी हो सकता है, जिससे आपको मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और जीवन में सफलता मिलेगी। राम भक्त हनुमान को प्रसन्न करने का ये सबसे सरल उपाय है। कहते हैं इस उपाय को करने से जीवन की सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं।

कपूर और लौंग एक साथ जलाना

वास्तु शास्त्र के अनुसार मंगलवार के दिन लौंग और कपूर को एक साथ जलाने से घर का वातावरण शुध्द होता है। चारों तरफ़ सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता है और नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है। इससे मन ख़ुश रहता है। यह उपाय घर की सुख - शांति को बनाए रखता है। कपूर और लौंग को जलाने से  पितृ दोष और वास्तु दोष से भी मुक्ति मिलती है।

बजरंगबली की कृपा प्राप्त करने का सबसे प्रभावी उपाय

कपूर और लौंग को एक साथ जलाना राम भक्त हनुमान को प्रसन्न करने का सबसे सरल उपाय माना जाता है। अगर कोई व्यक्ति अपने जीवन में परेशानियों से घिरा हुआ है ये उपाय उसे जीवन की सारी समस्याओं से मुक्ति दिलाता है। घर में वास्तु दोष होने पर कपूर के साथ 11 लौंग जलाने से दोषों से मुक्ति मिलती है।

मनोबल बढ़ाने का उपाय

घर में शाम के समय कपूर के साथ लौंग जलाने से सकारात्मक वातावरण बनता है। इससे मन के नकारात्मक सोच से मुक्ति मिलती और सकारात्मक विचार आने लगते हैं। किसी भी काम को करने का मनोबला भी बढ़ता है।

कपूर और लौंग जलाने का समय और बर्तन

कपूर और लौंग को जलाने का सबसे उत्तम समय मंगलवार और शनिवार की संध्या को माना जाता है। वहीं, पीतल के बर्तनों मे ही लौंग और कपूर को जलाना चाहिए।

Tags:    

Similar News