Stock Market Updates: वैश्विक बाजार में गिरावट का असर नहीं हो रहा खत्म, सेंसेक्स और निफ्टी निफ्टी में फिर गिरावट

Update: 2025-03-11 05:54 GMT

Stock Market Updates 11 March 2025: आज सप्ताह के दूसरे दिन मंगलवार को भी भारतीय शेयर बाजार में गिरावट दिख रही है। अमेरिकी बाजार में गिरावट का असर भारत सहित वैश्विक बाजार में दिख रहा है। एशियाई बाजार जैसे जापानी निक्केई, चीन का शंघाई कंपोजिट में भी गिरावट है। भारतीय शेयर बाजार आज मंगलवार को भारी गिरावट के साथ खुला। सुबह सेंसेक्स जहां लगभग 407.88 अंक यानी 0.55 फीसदी गिरावट के बाद करीब 73,707.29 अंक पर ओपन हुआ तो वहीं निफ्टी लगभग 128.55 अंक यानी 0.57 फीसदी गिरावट के बाद करीब 22,331.75 अंक पर खुला।

यहां जानिए शेयर मार्केट का ताजा अपडेट

बाजार भारी गिरावट के बाद लाल निशान में रिकवर करते दिख रहा है। खबर लिखने के समय सुबह 11 बजे तक शेयर बाजार तेजी में कारोबार कर रहा। जहां सेंसेक्स(BSE Sensex) 121.85 अंक यानी 0.16 फीसदी की गिरावट के साथ करीब 73,993.32 अंक पर कारोबार कर रहा तो वहीं, निफ्टी (NSE Nifty) 8.15 अंक यानी 0.04 फीसदी गिरकर करीब 22,452.15 अंक के आसपास कारोबार कर रहा है। 

कौन से कंपनी के शेयर में है तेजी? 

शुक्रवार सुबह से अभी तक सेंसेक्स के सभी 30 शेयर में से 5 में तेजी तो 24 में गिरावट चल रही है। वहीं, निफ्टी के 50 शेयरों में से 10 में तेजी तो 40 में गिरावट चल रही है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले शेयरों की बात करें, तो IndusInd Bank, Infosys, Tech Mahindra, TCS, Tata Motors में गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर ICICI Bank, Maruti Suzuki और ONGC के शेयर हरे निशान कारोबार करते दिखे।

सोमवार को शेयर बाजार में थी मामूली गिरावट

सप्ताह के पहले दिन शेयर यानी 10 मार्च को बाजार में मामूली गिरावट देखने को मिली थी। सेंसेक्स 217 अंकों की गिरावट के बाद 74,115 अंक के स्तर पर बंद हुआ। तो वहीं, निफ्टी 92 अंक गिरकर 22,460 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। रियल्टी और ऑयल एंड गैस शेयर सबसे ज्यादा गिरावट में रहे।

।  

Tags:    

Similar News