Ujjain News : सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए अवैध कब्जे, लोगों ने किया वरोध

Ujjain News : प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने के लिए मुस्लिम समुदाय की महिलाएं धरने बैठ गईं वहीँ जैन समाज के लोगों ने खुद ही अवैध निर्माण तोड़ दिया।;

Update: 2024-05-23 09:43 GMT
Ujjain News : सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए अवैध कब्जे, लोगों ने किया वरोध

Ujjain News : सड़क चौड़ीकरण के लिए हटाए गए अवैध कब्जे

  • whatsapp icon

Ujjain News : मध्यप्रदेश। सड़क चौड़ीकरण, नाली और लाइटिंग की सुविधा मुहैया कराने के लिए उज्जैन में प्रशासन ने अवैध कब्जों को हटाए जाने की कार्रवाई की। इस दौरान लोगों ने जमकर विरोध किया। प्रशासन द्वारा कुछ मस्जिद, मंदिर, मजार और घर को चिन्हित किया गया था। सड़क को चौड़ा करने में ये बाधा बन रहे थे। प्रशासन की कार्रवाई का विरोध करने के लिए मुस्लिम समुदाय की महिलाएं धरने बैठ गईं वहीँ दूसरी ओर जैन समाज के लोगों ने खुद ही अवैध निर्माण तोड़ दिया।

जानकारी के अनुसार सड़क को चौड़ा करने के रास्ते में एक हनुमान मंदिर भी आ रहा था। मंन्दिर को हटाए जाने को लेकर हिन्दू समुदाय के लोग धरने पर बैठ गए थे। इसके चलते कुछ समय अधीकारियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा और कार्रवाई कुछ घंटों के लिए बाधित हो गई।

मस्जिद के सामने बैठ गई महिलाएं :

अवैध कब्जा हटाने के लिए जैसे ही प्रशासन के अधिकारी मस्जिद की ओर बढ़े मुस्लिम महिलाएं विरोध करने लगीं। कुछ महिलायें मस्जिद के सामने ही बैठ गईं। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया और मस्जिद के अवैध हिस्से को तोड़ा।

अवैध कब्जा हटाने के लिए राजी हुए लोग :

जिला एसडीएम अनुकूल जैन ने बताया कि, कुछ लोग शुरुआत में अवैध कब्जा हटाए जाने का विरोध कर रहे थे लेकिन बाद में समझाइश के बाद वे राजी हो गए। कुछ लोगों ने खुद ही अवैध कब्जों को तोड़ दिया। अवैध निर्माण को हटाए जाने का काम आज ही किया जाएगा।

Tags:    

Similar News