उप्र विधान परिषद चुनाव : दारा सिंह ने भरा नामांकन, 30 जनवरी को मतदान

Update: 2024-01-18 09:23 GMT
उप्र विधान परिषद चुनाव : दारा सिंह ने भरा नामांकन, 30 जनवरी को मतदान
  • whatsapp icon

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान परिषद की रिक्त सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान ने गुरुवार को नामांकन किया।



विधान सभा में नामांकन के लिए पहुंचे दारा सिंह चौहान के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी, मंत्री सुरेश खन्ना, राकेश सचान, जेपीएस राठौर समेत अन्य नेता मौजूद रहे।इससे पहले भाजपा के प्रदेश कार्यालय पर सभी लोग एकत्र हुए। उसके बाद विधान सभा पहुंच राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन हाल में नामांकन पत्र दाखिल किया।

उल्लेखनीय है कि यह उपचुनाव डॉ. दिनेश शर्मा के 13 सितंबर 2023 को विधान परिषद से इस्तीफे के बाद हो रहा है। शर्मा का कार्यकाल 30 जनवरी 2027 तक था। डॉ. शर्मा राज्यसभा सदस्य चुने गए हैं। 30 जनवरी को मतदान होगा। सुबह 09 बजे से अपराह्न 04 बजे तक मतदान होगा। मतदान के बाद उसी दिन मतगणना होगी।

Tags:    

Similar News