लखनऊ में हिंदू परिवारों का हो रहा मत परिवर्तन: चर्च से बड़ी संख्या में हिरासत में लिए गए लोग, खूब हुआ हंगामा…

लखनऊ में हिंदू परिवारों का मत परिवर्तन करवाए जाने का आरोप;

Update: 2025-02-10 05:55 GMT

लखनऊ। लखनऊ से चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक क्षेत्र के लोगों का आरोप है कि हिंदू परिवारों का मत परिवर्तन करवाया जा रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद मौके पर जमकर हंगामा हुआ और पुलिस ने चर्च में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।

मां करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष संदीप सिंह ने बताया कि उन्होंने इस मामले की सूचना पुलिस को दी थी, जिसके बाद कार्रवाई शुरू हुई। लखनऊ में मत परिवर्तन को लेकर जमकर हंगामा हुआ है। लखनऊ के भरवारा क्षेत्र में मत परिवर्तन का आरोप लगाकर जमकर नारेबाजी की गई है। क्षेत्र वासियों ने आरोप लगाया है कि घर के अंदर बनाए गए चर्च में मत परिवर्तन किया जा रहा है।

हंगामे की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंची और चर्च में मौजूद बड़ी संख्या में लोगों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि बड़ी संख्या में हिंदू परिवारों का मत परिवर्तन करवाया जा रहा था। हंगामे की सूचना मिलते ही कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।

राजधानी लखनऊ के छोटा भरवारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत का ये मामला है। लोगों को रेस्क्यू करने के बाद गोमती नगर एक्सटेंशन की पुलिस जांच में जुटी है। इस मामले में एडिशनल डीसीपी ईस्ट लखनऊ पंकज कुमार सिंह का बयान सामने आया है। स्थानीय निवासी कुलदीप तिवारी ने बताया कि लम्बे समय से चल रहीं मत परिवर्तन की गतिविधियां चल रहीं थीं।

एडीसीपी ईस्ट पंकज कुमार सिंह ने बताया कि मौके पर 30 से 40 लोग मौजूद थे। सभी लोगों को पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया है। लोगों ने पुलिस को बताया कि यहां पर हर रविवार को बैठक होती है, जिसमें 150 से 200 लोग शामिल होते हैं।

सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक यहां काफी शोर-शराबा होता है। इस इलाके में कई मकान खरीद लिए गए हैं। अगर कोई शख्स अपना मकान नहीं बेचता तो उसे मोटा लालच दिया जाता है। ये चर्च रजिस्टर्ड नहीं है, पिछले कई साल से इसे घर के अंदर चलाया जा रहा है। देश के अलग-अलग इलाकों से लोगों को यहां लाकर धर्म परिवर्तन करवाया जाता है। 

Tags:    

Similar News