IND vs NZ Final: भारत तीसरी बार बना 'चैंपियनों का चैंपियन', दुबई में तिरंगा लहराकर न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना हिसाब चुकता...

Update: 2025-03-09 07:31 GMT

Champions Trophy 2025 Final : भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हराकर चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया। टीम इंडिया ने 12 साल बाद इस ट्रॉफी पर दोबारा कब्जा जमाया और दुबई में तिरंगा लहराते हुए लगातार दूसरे साल कोई ICC ट्रॉफी जीती। इससे पहले भारत ने 2024 में टी20 वर्ल्ड कप का खिताब हासिल किया था। इस जीत में रोहित शर्मा की 76 रनों की पारी, श्रेयस अय्यर के 48 रन और अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या की 18 रन की तेजतर्रार पारी ने अहम भूमिका निभाई।

भारत ने तीसरी बार रचा इतिहास

भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीतकर इतिहास रच दिया है। अब वह इस ट्रॉफी को सबसे ज्यादा बार जीतने वाला देश बन गया है। ऑस्ट्रेलिया ने भी 2 बार यह खिताब जीता है, लेकिन भारत ने 2002 में श्रीलंका के साथ ट्रॉफी साझा करने के बाद, 2013 में एमएस धोनी की कप्तानी में इसे अपने नाम किया था। अब 2025 में न्यूजीलैंड को 5 विकेट से हराकर टीम इंडिया ने एक बार फिर चैंपियनों का चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया।

टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन, सभी खिलाड़ियों ने दिखाया दम

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 251 रन बनाए। कीवी टीम के लिए डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 63 रन बनाए, जबकि माइकल ब्रेसवेल ने 40 गेंदों पर 53 रनों की आक्रामक पारी खेली। खास तौर पर आखिरी 10 ओवरों में न्यूजीलैंड ने 79 रन बटोरकर भारत को मुश्किल में डाल दिया था।

252 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने बेहतरीन शुरुआत दिलाई। दोनों के बीच 105 रनों की साझेदारी हुई, जिसमें गिल ने 31 रन और रोहित शर्मा ने 76 रनों की शानदार पारी खेली। हालांकि, गिल और विराट कोहली के जल्दी आउट होने से टीम दबाव में आ गई थी। ऐसे में श्रेयस अय्यर ने 48 रन बनाकर स्थिति संभाली। अंतिम ओवरों में हार्दिक पांड्या की 18 रनों की छोटी लेकिन अहम पारी और केएल राहुल के 34 रनों के योगदान ने भारत को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया।

25 साल बाद हिसाब चुकता

भारत ने चैंपियंस ट्रॉफी 2025 की जीत के साथ ही न्यूजीलैंड से 25 साल पुराना बदला चुकता कर लिया। साल 2000 में हुए फाइनल में न्यूजीलैंड ने भारत को हराकर खिताब जीता था, जहां सौरव गांगुली की 117 रनों की शतकीय पारी भी काम नहीं आई थी। वहीं क्रिस केर्न्स की नाबाद 102 रन की पारी ने भारत से जीत छीन ली थी। इस बार दुबई में भले ही कोई शतक नहीं लगा, लेकिन रवींद्र जडेजा के विनिंग चौके ने भारत को ऐतिहासिक जीत दिला दी।


Live Updates
2025-03-09 16:11 GMT

हार्दिक पंड्या 18 रन बनाकर हुए आउट 

2025-03-09 15:46 GMT

2025-03-09 15:37 GMT

39वें ओवर में भारत को बड़ा झटका लगा जब 183 के कुल स्कोर पर श्रेयस अय्यर 62 गेंदों में 48 रन बनाकर आउट हो गए। टीम इंडिया ने चौथा विकेट गंवा दिया है और अब जीत के लिए 68 गेंदों में 69 रन बनाने की चुनौती है। मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है और अगले कुछ ओवर निर्णायक साबित हो सकते हैं।

2025-03-09 15:07 GMT

भारत का स्कोर 32 ओवर के बाद 3 विकेट पर 145 रन है। श्रेयस अय्यर 38 गेंदों में 24 रन बनाकर खेल रहे हैं, जिसमें उन्होंने एक चौका और एक छक्का भी लगाया है। वहीं, अक्षर पटेल 19 गेंदों में 8 रन पर नाबाद हैं। भारत को अब जीत के लिए 108 गेंदों में 107 रन की आवश्यकता है।



2025-03-09 14:54 GMT

भारत ने 27वें ओवर में 122 रनों पर अपना तीसरा विकेट गंवा दिया है। रोहित शर्मा 83 गेंदों में 76 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रचिन रवींद्र ने स्टंप आउट किया। इसके साथ ही मैच की स्थिति अब पूरी तरह से बदल गई है।

2025-03-09 14:28 GMT

2025-03-09 14:25 GMT

19वें ओवर में भारत का पहला विकेट गिरा, जब शुभमन गिल 50 गेंदों पर 31 रन बनाकर आउट हो गए। उनका शानदार कैच ग्लेन फिलिप्स ने लपका। इसके बाद कोहली 1 रन बनाकर ब्रेसवेल की गेंद में आउट हुए।

2025-03-09 13:58 GMT

2025-03-09 13:54 GMT

रोहित शर्मा ने महज 41 गेंदों में शानदार अर्धशतक पूरा किया, जिसमें 5 चौके और 3 छक्के शामिल हैं। वह अब तक 50 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं। वहीं, शुभमन गिल 24 गेंदों में 10 रन पर खेल रहे हैं। 11 ओवर के बाद, टीम इंडिया बिना किसी विकेट के 65 रन के साथ मैच में मजबूती से आगे बढ़ रही है।

2025-03-09 12:37 GMT

Tags:    

Similar News