Nana Patekar Death Case FIR Filed in goa

Nana Patekar Death FIR: नाना पाटेकर के निधन पर गोवा में केस दर्ज; पुलिस मौत के कारणों की जांच करेगी

अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद गोवा पुलिस ने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिवार के बयानों के आधार पर मौत की असली वजह खंगालेगी।

By : संजय चतुर्वेदी
Nana Patekar Death FIR: नाना पाटेकर के निधन पर गोवा में केस दर्ज; पुलिस मौत के कारणों की जांच करेगी

Nana patekar Funeral Done At late Night

मनोरंजन। बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के मामले में गोवा पुलिस ने मेडिको-लीगल केस दर्ज कर लिया है। इस अप्राकृतिक मौत की श्रेणी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि मौत के सही कारण साफ करने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयान देखें जाएंगे। एक समाचार एजेंसी के अनुसार, पुलिस ने बीएनएस की धारा के तहत केस दर्ज किया है। साथ ही मामले की जांच पीएसआई नितिन नाइक के जिम्मे है।

क्या है पुलिस के दर्ज केस में

गोवा के पणजी में दर्ज केस के अनुसार, नाना पाटेकर को गुरुवार को सुबह गोवा के डोना पाउला स्थित ओसन पार्क से बांबोलिम के मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मणिपाल हॉस्पिटल के ऑन्कोलॉजी विभाग के डॉक्टर के अनुसार, नाना पाटेकर को अस्पताल मृत हालत में ही लाया गया था। यही वजह रही कि पुलिस को सूचना देनी पड़ी और शव को पोस्टमार्टम के लिए गोवा मेडिकल कॉलेज के मुर्दाघर भेजा गया। डॉक्टर के अनुसार, शुरुआती तौर पर मामला कार्डियक अरेस्ट का लगता है। उन्होंने यह भी बताया कि नाना पाटेकर को पहले से दिल की बीमारी थी और उनका इलाज चल रहा था।

नाना पाटेकर का देर रात हुआ अंतिम संस्कार

बता दें कि एक्टर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार देर किया गया। इसकी वजह भी उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने बताई। उनके अनुसार, परिवार उस समय गोवा में था और पार्थिव शरीर को पुणे के गांव स्थित फार्महाउस तक लाने में काफी वक्त लग गया। निधन सुबह जल्दी हो चुका था और समय काफी बीत गया था। इसलिए परिवार ने उसी दिन अंतिम संस्कार करने का फैसला लिया।

मल्हार ने कहा कि नाना साहब जैसे लोग अपने काम और उपलब्धियों के जरिए हमेशा याद किए जाते हैं। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मराठवाड़ा में नाम फाउंडेशन के जरिए चल रहे सामाजिक कार्य बंद नहीं होंगे। संस्था के सीईओ गणेश थोरात की देखरेख में इस काम को और रफ्तार दी जाएगी।

पुणे के फॉर्महाउस पर राजकीय सम्मान के साथ विदाई

बता दें कि  नाना पाटेकर को गुरुवार रात पुणे के डोंजे गांव में स्थित फार्महाउस पर नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ हुआ। पुलिस बल ने उन्हें तीन बार गन सैल्यूट देकर अंतिम सलामी दी। इस मौके पर अभिनेता जैकी श्रॉफ, निर्देशक अनिल शर्मा और अनीस बज्मी, निर्माता फिरोज नाडियाजवाला समेत फिल्म की कई हस्तियां और नेता पहुंचे। सभी ने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और श्रद्धांजलि दी। महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने भी नाना पाटेकर को श्रद्धांजलि अर्पित की।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026