Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की सबसे बोल्ड फिल्म ने मचाया धमाल

Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की सबसे बोल्ड फिल्म ने मचाया धमाल

रणवीर सिंह की Dhurandhar रिलीज़ अक्षय खन्ना और माधवन की दमदार परफॉर्मेंस, ₹8.48 करोड़ ओपनिंग

By : Swadesh Bhopal
Dhurandhar Review: रणवीर सिंह की सबसे बोल्ड फिल्म ने मचाया धमाल

मुम्बई। पहला दिन, पहला शो और Dhurandhar ने थिएटर्स में आते ही लोगों की नज़रें अपनी ओर खींच लीं। रणवीर सिंह, अक्षय खन्ना, संजय दत्त और आर. माधवन जैसे दमदार कलाकारों के साथ आने वाली यह फिल्म सिर्फ एक स्पाई थ्रिलर नहीं, बल्कि एक ऐसा सिनेमाई अनुभव है जो आपको रियल-लाइफ़ ऑपरेशंस के बीच ले जाकर छोड़ देता है। दिसंबर 5 की सुबह से ही सोशल मीडिया पर फिल्म की चर्चा थी, कुछ शो कैंसिल हुए, कुछ थिएटर्स में धीमी शुरुआत दिखी लेकिन जैसे-जैसे दिन बढ़ा, धुरंधर ने मोमेंटम पकड़ लिया।

फिल्म राजनीति, खुफिया ऑपरेशन और मानवीय संवेदनाओं का संगम

एडिटिया धर की यह फिल्म भारत की गुप्त सैन्य ऑपरेशन्स और भू-राजनीतिक संघर्षों से प्रेरित है। कहानी में राजनीति, देशभक्ति, इमोशन और एक्शन सबका बारीकी से बुना गया मिश्रण है। रणवीर सिंह एक आक्रामक, भावनात्मक और अनप्रेडिक्टेबल किरदार में दिखते हैं। लेकिन सोशल मीडिया पर जो नाम सबसे ज़्यादा चमका है, वह है अक्षय खन्ना।

पहला हाफ अक्षय खन्ना का शो, माधवन सरप्राइज़ पैकेज

फैंस के रिएक्शन से कुछ साफ़ दिखता है फिल्म मास एंटरटेनमेंट की ओर ज्यादा झुकती है, और ये बात दर्शकों को पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर ट्रेंडिंग रिव्यूज़ में लोग लिख रहे हैं।

  • अक्षय खन्ना अलग ही लीग में हैं 
  • माधवन ने सबको चौंका दिया, वही फिल्म के असली हीरो दिख रहे हैं।
  • रणवीर की एनर्जी किल्जी वाला वाइब वापस।

बॉक्स ऑफिस पहले दिन का आंकड़ा

पहले दिन फिल्म ने 8.48 करोड़ कमा लिए। प्रेस शो के कैंसिल होने और सुबह की धीमी शुरुआत के बावजूद, शाम के शो बेहतर होते गए। प्री-सेल्स ने भी फिल्म को एक मजबूत शुरुआती आधार दिया है फिल्म की 2.25 लाख से ज्यादा टिकटें पहले ही बिक चुकी थीं।

क्या खास है Dhurandhar में?

अक्षय खन्ना का शानदार कमबैक दिखता है, रिव्यूज़ कह रहे हैं पहला हाफ अक्षय खन्ना का है। आर माधवन की स्क्रीन प्रेज़ेंस देख लोगों ने उन्हें unexpected hero कहा है। बड़ी फिल्म जिसका रन-टाइम 214 मिनट है, यह फिल्म पिछली 17 साल की सबसे लंबी बॉलीवुड फिल्म है। 4 मिनट की पोस्ट-क्रेडिट क्लिप है जो Dhurandhar 2 का रास्ता खोलती है।

एककिरदार पर विवाद

संजय दत्त द्वारा निभाया गया चरित्र ‘चौधरी असलम’ फैमिली द्वारा सवालों में है हालांकि ये पहले ही स्पष्ट किया गया है कि फिल्म में सब कुछ काल्पनिक है।

दूसरा पार्ट कब आएगा?

पोस्ट-क्रेडिट सीन में ही दर्शकों को तारीख दिखाई गई। Dhurandhar 2 का रिलीज़ डेट 19 मार्च 2026 है, मल्टीप्लेक्स मालिकों का कहना है कि दूसरे पार्ट को लेकर पहले से ही चर्चा शुरू हो चुकी है। 

संबंधित सामग्री

बॉर्डर 2 के बीच भी रफ्तार में रणवीर की 'धुरंधर', 8 हफ्तों में 900 करोड़ पहुंचने के करीब

बॉर्डर 2 के बीच भी रफ्तार में रणवीर की 'धुरंधर', 8 हफ्तों में 900 करोड़ पहुंचने के करीब

सीमित स्क्रीन के बावजूद रणवीर सिंह की धुरंधर ने 8 हफ्तों में 890 करोड़ नेट कमाकर नया रिकॉर्ड बनाने की ओर कदम बढ़ाया।

Jan 27, 2026
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस धमाका बरकरार, 31वें दिन की कमाई के तूफान में दबी 21

‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस धमाका बरकरार, 31वें दिन की कमाई के तूफान में दबी 21

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने 31वें दिन भी जबरदस्त कमाई का सिलसिला जारी है। फिल्म 1200 करोड़ क्लब में पहुंचकर KGF 2 के करीब पहुंची।

Jan 05, 2026
रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच 'धुरंधर' में चली IB की कैची,बदलाव के साथ नया वर्जन हुआ रिलीज

रिकॉर्ड तोड़ कमाई के बीच 'धुरंधर' में चली IB की कैची,बदलाव के साथ नया वर्जन हुआ रिलीज

रणवीर सिंह की धुरंधर का संशोधित वर्जन 1 जनवरी से रिलीज होगा। आईबी के निर्देश के बाद 2 कट के बाद रिलीज हो चुका है। फिल्म ने अब तक 1100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की।

Jan 01, 2026
Dhurandhar Box Office Collection:रणवीर सिंह की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई  वाली फिल्म

Dhurandhar Box Office Collection:रणवीर सिंह की तीसरी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्म

रणवीर सिंह की धुरंधर तीसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म।

Dec 26, 2025