अमित शाह का ऐलान, 2029 तक नशा मुक्त भारत का लक्ष्य

31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य, केंद्रीय गृह मंत्री ने किया दावा

पुलिस स्मृति दिवस पर अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशे की समस्या से मुक्त करने का लक्ष्य दोहराया। उन्होंने देशभर की पुलिस से अभियान में जुटने की अपील की।

By : स्वदेश डेस्क
31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशा मुक्त बनाने का लक्ष्य, केंद्रीय गृह मंत्री ने किया दावा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बुधवार, 21 अक्टूबर को दिल्ली  में पुलिस स्मृति दिवस के मौके पर 31 दिसंबर 2029 तक भारत को नशे की समस्या से मुक्त करने का लक्ष्य दोहराया।  राष्ट्रीय पुलिस स्मारक पर शहीद पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देने के बाद उन्होंने कहा कि इस अभियान में देशभर की पुलिस और संबंधित एजेंसियों को मिलकर काम करना होगा ।

शाह ने इस दौरान नशे के खिलाफ राष्ट्रव्यापी  अभियान के संदेश के साथ मोटरसाइकिल रैली को भी रवाना किया,  सरकार का कहना है कि इस मुहिम का मकसद नशीले पदार्थों की तस्करी पर रोक लगाना और युवाओं को नशे से बचाना है।

नशे के खिलाफ देशव्यापी अभियान

अमित शाह ने कहा कि नशे की समस्या आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को नुकसान पहुंचाती है । इससे अर्थव्यवस्था पर भी बोझ पड़ता है और नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार से देशविरोधी गतिविधियों में शामिल संगठनों को आर्थिक मदद मिल सकती है। 

उन्होंने पुलिस बलों से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तैयार ‘नशा मुक्त भारत’ के रोडमैप को जमीन पर लागू करने की अपील की, इस अभियान में केंद्र और राज्यों की एजेंसियों के बीच तालमेल को अहम माना गया है।

नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का भी किया जिक्र

गृह मंत्री ने अपने संबोधन में नक्सलवाद के खिलाफ कार्रवाई का जिक्र करते हुए कहा कि देश ने आंतरिक सुरक्षा की कई बड़ी चुनौतियों का सामना किया है । उन्होंने पुलिस और सुरक्षा बलों के जवानों के बलिदान को देश की सुरक्षा और विकास की नींव बताया।

सरकार ने 31 दिसंबर 2029 तक नशे की समस्या से निपटने का लक्ष्य रखा है,। अब इस दिशा में अभियान की प्रगति और केंद्र-राज्य एजेंसियों के प्रयासों पर नजर रहेगी।

संबंधित सामग्री

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

होर्मुज में भारतीय जहाजों को ईरान की विशेष छूट, दवाइयों की जरूरत ने बढ़ाया भारत का सामरिक महत्व

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए भारतीय जहाजों को विशेष छूट दी है। भारत से दवाइयों की जरूरत को इसकी बड़ी वजह बताया गया है। चीन, इराक और कतर को भी राहत मिली है।

Nov 04, 2026
Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

Saurabh Chandrakar CBI Remand: सौरभ चंद्राकर 12 नवंबर तक CBI रिमांड पर, दिल्ली लेजाकर होगी पूछताछ

महादेव सट्टा ऐप के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर को रायपुर की विशेष सीबीआई अदालत ने 12 नवंबर तक रिमांड पर भेजा है। एजेंसी उसे दिल्ली ले जाकर हवाला और संरक्षण का राज खंगालेगी।

Nov 04, 2026
Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

Shahdol BUS Accident: शहडोल रीवा मार्ग पर खड़े माल वाहन से टकराई बस, सवार यात्रियों में 10 की हालत गंभीर

शहडोल जिले के ब्यौहारी में यात्रियों से भरी बस सड़क किनारे खड़े माल वाहन में पीछे से जा घुसी। हादसे में स्कूली बच्चे समेत करीब 30 लोग घायल हुए। वहीं, 10 की हालत गंभीर है।

Nov 04, 2026
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपना वादा पूरा किया, हनुमान अंश बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू

हनुमान अंश फिल्म में गाने वाले बुंदेली गायक सुनील लोधी की आंखों का इलाज शुरू हो गया है। सितंबर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने इसका भरोसा दिया था।

Nov 04, 2026
Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

Train Departure Change: त्योहार से पहले बड़ा बदलाव, रायपुर से बिहार की 3 ट्रेनें अब प्लेटफॉर्म 7 से होगी रवाना

दीपावली और छठ की भीड़ को देखते हुए रायपुर रेल मंडल ने बिहार जाने वाली तीन ट्रेनों का प्लेटफॉर्म बदल दिया है।। 4 से 14 नवंबर तक ये गांड़ियाँ प्लेटफॉर्म 7 से रवाना होगी।<br/>

Nov 04, 2026