अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच होगी: CM धामी ने सिफारिश की

अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच होगी: CM धामी ने सिफारिश की

अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच CBI करेगी। CM पुष्कर सिंह धामी ने संस्तुति दी, कांग्रेस ने सरकार पर लगाए आरोप।

By : City Desk
अंकिता भंडारी हत्याकांड की CBI जांच होगी: CM धामी ने सिफारिश की

देहरादून। उत्तराखंड के चर्चित अंकिता भंडारी हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) को सौंपी जाएगी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मामले की CBI जांच के लिए औपचारिक रूप से संस्तुति दे दी । विपक्षी दल लंबे समय से इस मामले में CBI जांच की मांग कर रहे थे और राज्यभर में इसे लेकर प्रदर्शन भी हुए थे । 

माता-पिता के अनुरोध के बाद लिया गया फैसला 

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने एक वीडियो संदेश जारी कर बताया कि अंकिता भंडारी के माता-पिता के अनुरोध और उनकी भावनाओं का सम्मान करते हुए राज्य सरकार ने CBI जांच की संस्तुति देने का निर्णय लिया है, बुधवार को मुख्यमंत्री ने अंकिता के माता-पिता को देहरादून बुलाया था. इस मुलाकात के दौरान परिवार ने निष्पक्ष और पारदर्शी जांच की मांग रखी थी जिसके बाद सरकार की ओर से यह कदम उठाया गया ।

मुख्यमंत्री ने कहा कि माता-पिता से मुलाकात के दौरान CBI जांच का अनुरोध किया गया, जिसे स्वीकार करते हुए सरकार ने संस्तुति दी है मुख्यमंत्री के अनुसार घटना की जानकारी मिलते ही सरकार ने बिना देरी के कार्रवाई की और मामले को गंभीरता से लिया । घटना के बाद महिला IPS अधिकारी के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया था और सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार किया. प्रभावी पैरवी के चलते किसी भी आरोपी को जमानत नहीं मिली और निचली अदालत ने उन्हें आजीवन कारावास की सजा सुनाई ।

 कांग्रेस का आरोप: सरकार ने अपनी गलती मानी 

CM धामी के ऐलान के बाद कांग्रेस ने सरकार पर निशाना साधा है,  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि CBI जांच की सिफारिश कर सरकार ने यह स्वीकार किया है कि पहले की जांच में कहीं न कहीं चूक हुई थी. उन्होंने कहा कि विपक्ष शुरू से ही इस मामले में केंद्रीय एजेंसी से जांच की मांग कर रहा था ।  अब CBI की ओर से मामले की जांच से जुड़ी औपचारिक प्रक्रिया पूरी की जाएगी, राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि वह जांच एजेंसी को हर स्तर पर सहयोग प्रदान करेगी ।  

संबंधित सामग्री

जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, हादसे की आशंका; पायलट समेत 6 लोग थे सवार

जोशीमठ के पास हेलिकॉप्टर लापता, हादसे की आशंका; पायलट समेत 6 लोग थे सवार

उत्तराखंड के जोशीमठ में बदरीनाथ से उड़ान भरने के बाद हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। इसमें पायलट समेत 6 लोग सवार थे। खराब मौसम के बीच तलाश जारी है।

Oct 30, 2026
इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

इंजीनियरिंग की डिग्री नहीं, इंटरनेट से सीखा हुनर; इंड‍िया में भी बन गई उड़ने वाली कार!

उत्तराखंड के रवि टम्टा ने इंटरनेट से तकनीकी जानकारी जुटाकर HAPIDA SKYNeX इलेक्ट्रिक फ्लाइंग व्हीकल का प्रोटोटाइप तैयार किया। अल्मोड़ा में इसकी टेस्ट फ्लाइट सफल रही।<br/>

Oct 23, 2026
उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

उत्तराखंड के मदरसों में अब शुक्रवार को नहीं होगी छुट्टी, रविवार को रहेगा साप्ताहिक अवकाश

उत्तराखंड में शिक्षा विभाग से मान्यता प्राप्त मदरसों में शुक्रवार की जगह रविवार को साप्ताहिक छुट्टी होगी। सरकार ने सभी शिक्षण संस्थानों में एक समान शैक्षिक व्यवस्था लागू करने की बात कही है।

Oct 21, 2026
5 साल बाद खुला कैलाश मानसरोवर का रास्ता, पहला जत्था लिपुलेख पार कर चीन पहुंचा

5 साल बाद खुला कैलाश मानसरोवर का रास्ता, पहला जत्था लिपुलेख पार कर चीन पहुंचा

करीब 5 साल बाद शुरू हुई कैलाश मानसरोवर यात्रा का पहला दल लिपुलेख दर्रे से तिब्बत पहुंच गया। 10 जत्थों में 500 श्रद्धालु इस साल यात्रा करेंगे।

Jul 11, 2026
हेमकुंड साहिब यात्रा पर विवाद का नहीं पड़ा असर, 8 दिनों में 36 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हेमकुंड साहिब यात्रा पर विवाद का नहीं पड़ा असर, 8 दिनों में 36 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

हेमकुंड साहिब यात्रा पर हालिया विवाद का असर नहीं दिखा। 8 दिनों में 36 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने दर्शन किए, जबकि कुल संख्या 1.46 लाख के पार पहुंच गई।

Jun 27, 2026