मुंबई में फुटबॉल सुपरस्टार से मिले मास्टर ब्लास्टर, मेसी को सचिन ने गिफ्ट में दी इंडियन जर्सी

मुंबई में फुटबॉल सुपरस्टार से मिले मास्टर ब्लास्टर, मेसी को सचिन ने गिफ्ट में दी इंडियन जर्सी

अर्जेंटीना स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेसी तीन दिवसीय भारतीय दौरे पर हैं।ट टूर के दूसरे दिन मुंबई पहुंचे।

By : स्वदेश डेस्क
मुंबई में फुटबॉल सुपरस्टार से मिले मास्टर ब्लास्टर, मेसी को सचिन ने गिफ्ट में दी इंडियन जर्सी

मुंबईः अर्जेंटीना के विश्व प्रसिद्ध फुटबॉलर लियोनेल मेसी GOAT tour 2025 में तीन दिवसीय भारत दौरे पर हैं। इसके दूसरे दिन उनका पड़ाव महाराष्ट्र की माया नगरी मुंबई पहुंचे। यहां उनकी मुलाकात क्रिकेट के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर से हुई। साथ ही वानखेड़े स्टेडियम में वे बॉलीवुड की तमाम हस्तियों और अन्य मेहमानों से मुलाकात की। इसके बाद वे भारतीय फुटबॉल के दिग्गज फुटबॉलर सुनील छेत्री से मुलाकात की।

फैंस और दिग्गज हस्थियों से मुलाकात करने के बाद लियोनेल मेसी और इंटर मियामी के उनके साथी खिलाड़ी लुइस सुआरेज और रोड्रिगो डी पॉल एक चेरिटी फैशन शो में रैंप वॉक करेंगे। इसके बाद वह एक सेलिब्रिटी फुटबॉल मैच में हिस्सा लेंगे।

वानखेड़े में मिले दो नंबर 10 जर्सी खिलाड़ी

लियोनेल मेसी और सचिन दोनों खिलाड़ी आखिरकार आमने सामने आ गए। दो ऑइकॉनिक नंबर 10 जर्सी वाले खिलाड़ी एक ही स्टेज पर थे। करोड़ों फैंस के लिए यह पल एक सपने के सच होने जैसा था। इस दौरान क्रिकेट के भगवान सचिन ने मेस्सी को अपनी इंडिया जर्सी दी। वहीं, मेस्सी ने महान बल्लेबाज को 2026 फीफा वर्ल्ड कप की ऑफिशियल बॉल गिफ्ट की।

सांसद के निजी कार्यक्रम में होंगे शामिल

फुटबॉल सुपरस्टार लियोनेल मेसी एक सांसद के आवास पर आयोजित एक प्राइवेट प्रोग्राम में शामिल होंगे। मुंबई दौरे के दौरान वह भारत में अर्जेंटीना के राजदूत, मारियानो अगस्टिन काउसिनो से भी मिलेंगे। इस चुनिंदा सभा में भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) न्यायमूर्ति सूर्यकांत और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी भी उपस्थित रहेंगे।

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र: मालेगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव, 6 से ज्यादा लोगों पर केस

महाराष्ट्र: मालेगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव, 6 से ज्यादा लोगों पर केस

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव हुआ। पुलिस के मुताबिक, विवाद गुलाल दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के घर पर गिरने के बाद शुरू हुआ।

Oct 22, 2026
Raigad Students Drown:दर्दनाक हादसा!दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए पुणे की कोचिंग के 8 छात्र समुद्र में डूबे

Raigad Students Drown:दर्दनाक हादसा!दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए पुणे की कोचिंग के 8 छात्र समुद्र में डूबे

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर पुणे की कोचिंग के 8 छात्र समुद्र में डूब गए। सभी 11वीं और 12वीं के छात्र थे और 48 लोगों के समूह के साथ पिकनिक पर आए थे।

Oct 01, 2026
Fire In Hospital: अमरावती अस्पताल के NICU वार्ड में ली आग, 3 नवजातों की मौत, कैसे हुआ हादसा?

Fire In Hospital: अमरावती अस्पताल के NICU वार्ड में ली आग, 3 नवजातों की मौत, कैसे हुआ हादसा?

महाराष्ट्र के अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU में वेंटिलेटर फटने से आग लग गई। दर्दनाक हादसे में तीन नवजातों की मौत हो गई है।

Aug 24, 2026
Crime News: पंजाब के पू्र्व डप्टी CM सुखबीर बादल नांदेड़ में जानलेवा हमला; कृपाण से वार से घायल, आरोपी अरेस्ट

Crime News: पंजाब के पू्र्व डप्टी CM सुखबीर बादल नांदेड़ में जानलेवा हमला; कृपाण से वार से घायल, आरोपी अरेस्ट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से जान से हमला हुआ। हमले में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

Aug 13, 2026
खड़ी कार में अचानक खुला एयरबैग, 25 वर्षीय कार डीलर की मौत; ठाणे की घटना ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

खड़ी कार में अचानक खुला एयरबैग, 25 वर्षीय कार डीलर की मौत; ठाणे की घटना ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

ठाणे में खड़ी कार का एयरबैग अचानक खुलने से 25 वर्षीय कार डीलर की मौत हो गई। जानिए कैसे काम करता है एयरबैग और क्या है पूरा मामला।

Jun 27, 2026