दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव, तनाव

महाराष्ट्र: मालेगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव, 6 से ज्यादा लोगों पर केस

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव हुआ। पुलिस के मुताबिक, विवाद गुलाल दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के घर पर गिरने के बाद शुरू हुआ।

By : स्वदेश डेस्क
महाराष्ट्र: मालेगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव, 6 से ज्यादा लोगों पर केस

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के  मालेगांव में बुधवार रात दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव की घटना सामने आई।  यह घटना टीपू सुल्तान चौक के पास हुई, जिसके बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई और पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी। घटना में किसी के घायल होने की खबर नहीं है ।

वाशिम के पुलिस अधीक्षक निकेश खाटमोडे के मुताबिक  जुलूस के दौरान गुलाल दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के घर पर गिरने के बाद विवाद शुरू हुआ । इसके बाद पत्थरबाजी हुई, जिसमें तीन से चार दोपहिया वाहनों को नुकसान पहुंचने की जानकारी दी गई है।

गुलाल गिरने के बाद शुरू हुआ विवाद

पुलिस के अनुसार जुलूस के तीन मंडल चौक से गुजर चुके थे।  चौथे मंडल के गुजरने के दौरान विवाद हुआ । घटना के बाद आयोजकों ने आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक विसर्जन रोकने की बात कही, इसके बाद बड़ी संख्या में लोग पुलिस थाने पहुंचे और कार्रवाई की मांग की।

तड़के 4 बजे हुआ प्रतिमा विसर्जन

पुलिस ने मामले में छह से अधिक लोगों के खिलाफ केस दर्ज किए जाने की जानकारी दी है । कुछ संदिग्धों की पहचान कर जांच की जा रही है  हालात को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। 

पुलिस की मौजूदगी और सुरक्षा इंतजामों के बीच गुरुवार तड़के करीब 4 बजे दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन पूरा कराया गया । पुलिस ने लोगों से शांति बनाए रखने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की है।

संबंधित सामग्री

 पश्चिम बंगाल का नाम होगा पश्चिम बंगा? 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

पश्चिम बंगाल का नाम होगा पश्चिम बंगा? 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा

पश्चिम बंगाल कैबिनेट ने राज्य का नाम पश्चिम बंगा करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। 9 दिसंबर को विधानसभा में प्रस्ताव आएगा। क्या है राज्य का नाम बदलने की प्रक्रिया?

Nov 24, 2026
Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

Mahadev Satta Case: महादेव सट्टा केस में 15 करोड़ की रिश्वत का आरोप; दुबई भागने की तैयारी कर रहा वकील गिरफ्तार

महादेव ऑनलाइनल सट्टा एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए वकील हिमांशु शेखर उर्फ मोहित को गिरफ्तार किया है। उसे मुंबई एयरपोर्ट से विदेश भागने की तैयारी में था।

Nov 23, 2026
11 दिन में पलटा फैसला, जेनसन हुआंग फिर बने NVIDIA के CEO; ट्रंप के समर्थन के बाद बोर्ड का यू-टर्न

11 दिन में पलटा फैसला, जेनसन हुआंग फिर बने NVIDIA के CEO; ट्रंप के समर्थन के बाद बोर्ड का यू-टर्न

NVIDIA ने जेनसन हुआंग को 11 दिन बाद फिर CEO नियुक्त किया। बोर्ड ने सर्वसम्मति से फैसला लिया। ट्रंप ने भी वापसी का समर्थन किया, लेकिन जांच जारी रहेगी।

Nov 23, 2026
CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

CM Saini News: गुरुग्राम में पंचायती राज सम्मेलन: सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय खुद बनाएं आय के नए स्रोत

गुरुग्राम में राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ कर सीएम सैनी बोले, पंचायतें और नगर निकाय आय के नए स्रोत बनाएं। पानी के बिल पर मिलेगी मैचिंग ग्रांट।

Nov 23, 2026
समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

समरसता संकल्प यात्रा: 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, 8 जिलों से गुजरेगी यात्रा

रविदास जयंती वर्ष की समरसता संकल्प यात्रा हरियाणा में 25, 26, 28 नवंबर को निकलेगी। 25 नवंबर को उमरी में सीएम सैनी की जनसभा, मंत्री गंगवा ने बताया।

Nov 23, 2026