Bank Holiday for September 2026

Bank Holiday September: सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

सितंबर 2026 में त्योहारों, रविवार और शनिवार की छुट्टियों के चलते बैंक कई दिन बंद रहेंगे। इसके अलावा 11 सितंबर को बैंक हड़ताल और 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल का ऐलान किया गया है।

By : संजय चतुर्वेदी
Bank Holiday September: सितंबर में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखें

Bank Holiday in September check list

नई दिल्ली। सितंबर महीने में बैंक कुल 14 दिन बंद रहने वाले हैं। इनमें त्योहारों के साथ रविवार और चौथे शनिवार की छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि सभी छुट्टियां पूरे देश में एक साथ लागू नहीं होंगी। बैंक की छुट्टी शहर और राज्य के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है। इसलिए ब्रांच जाने से पहले अपने शहर की छुट्टी जरूर जांच लें।

11 सितंबर को बैंक हड़ताल

बैंक की नियमित छुट्टियों के अलावा 11 सितंबर को देशभर में बैंक हड़ताल का ऐलान किया गया है। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) की प्रमुख मांगों में सप्ताह में 5 दिन बैंकिंग और 2 दिन छुट्टी शामिल है। पेंशन और परफॉर्मेंस लिंक्ड इंसेंटिव से जुड़े मुद्दे भी उठाए गए हैं।

सितंबर में कब-कब बंद रहेंगे बैंक

4 सितंबर: जन्माष्टमी (वैष्णव) और कृष्ण जयंती के कारण कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
6 सितंबर: रविवार।
11 सितंबर: जयपुर में नगर निगम चुनाव के कारण बैंक बंद रहेंगे। इसी दिन बैंक हड़ताल भी प्रस्तावित है।
12 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव की तिरुभाव तिथि के कारण गुवाहाटी में बैंक बंद रहेंगे।
13 सितंबर: रविवार।
14 सितंबर: गणेश चतुर्थी के कारण बेलापुर, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा समेत कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे।
15 सितंबर: संवत्सरी, नुआखाई और गणेश चतुर्थी के दूसरे दिन के कारण अहमदाबाद, भुवनेश्वर और गोवा में बैंक बंद रहेंगे।
20 सितंबर: रविवार।
21 सितंबर: श्रीमंत शंकरदेव जन्मोत्सव और श्री नारायण गुरु समाधि के कारण भुवनेश्वर और तिरुवनंतपुरम में बैंक बंद रहेंगे।
22 सितंबर: करमा पूजा के कारण रांची में बैंक बंद रहेंगे।
23 सितंबर: महाराजा हरि सिंह के जन्मदिन के कारण जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद रहेंगे।
25 सितंबर: इंद्रजात्रा के कारण गंगटोक में बैंक बंद रहेंगे।
26 सितंबर: चौथे शनिवार के कारण बैंक बंद रहेंगे।
27 सितंबर: रविवार।

11 और 28 सितंबर की हड़ताल से बढ़ सकती है परेशानी

बता दें कि 11 सितंबर को शुक्रवार है। इसके बाद शनिवार और रविवार की छुट्टियां पड़ने से बैंकिंग कामकाज प्रभावित हो सकता है। वहीं, UFBU ने 28 सितंबर से तीन दिन की हड़ताल का भी ऐलान किया है। यह बैंकों के छमाही क्लोजिंग के समय होगी। यूनियनों ने मांगें नहीं माने जाने पर 26 अक्टूबर से अनिश्चितकालीन देशव्यापी हड़ताल की चेतावनी भी दी है।

बैंक बंद होने पर कौन सी सेवाएं मिलेंगी?

ब्रांच बंद होने के बावजूद ग्राहक आमतौर पर यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग, इंटरनेट बैंकिंग और एटीएम का इस्तेमाल कर सकेंगे। आरटीजीएस सेवा भी 24 घंटे और 365 दिन उपलब्ध रहती है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026