Sanatan Survives Only With Sanskar-Raghavacharya

दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

भिण्ड के दंदरौआ धाम में 30वें वार्षिक महोत्सव के दौरान कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य ने कहा कि सभी लोग संस्कारवान होंगे तभी सनातन बचेगा। उन्होंने भक्ति और संस्कारों पर जोर दिया।

By : संजय चतुर्वेदी
दंदरौआ धाम में बोले कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य; 'जब सभी संस्कारवान होंगे तभी बचेगा सनातन'

Saving Sanatan Stretagy

भिण्ड। जिले के दंदरौआ धाम परिसर में गुरु पुरुषोत्तमदास महाराज महंत बाबा की पुण्य स्मृति में मनाए जा रहे 30वां वार्षिक महोत्सव में महामंडलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा का आयोजन हो रहा है।

कथा के चौथे दिन भगवान की भक्ति पर जोर

चौथे दिन कथा व्यास स्वामी राघवाचार्य महाराज ने कहा कि भगवान की कथा हमारे मन को शुद्ध करने वाली होती है। यह कथा सुनने से मनुष्य का मन शुद्ध हो जाता है। यह संसार भव रोग है। इस रोग की चिकित्सा के लिए भगवान की भक्ति करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि डॉक्टर हनुमान जी राम रसायन की औषधि से सभी प्रकार के रोगों को ठीक कर देते हैं। ऐसा कोई रोग नहीं जो राम रसायन से ठीक न हो। उन्होंने कहा कि धर्म शास्त्र को समझने की बुद्धि गाय की सेवा से उत्पन्न होती है और गाय के मूत्र का सेवन करने से बुद्धि शुद्ध होती है।

भगवान के अंगों में देवताओं का वास

कथा व्यास ने कहा कि मनुष्य जब भगवान की स्तुति करता है तो उसके शब्दों में भाव आ ही जाता है। भगवान के एक-एक अंग में देवता निवास करते हैं। चंद्रमा भगवान के मन में रहते हैं इसीलिए संपूर्ण देवता भगवान के अंगों में वास करते हैं। भगवान ही देवताओं का निज निवास है। जब देवता भगवान के ही हैं, इसलिए भगवान का ध्यान करते समय यही ध्यान रखा जाता है। भगवान का पहला नाम विश्व है। विश्व में व्याप्त भगवान ही विश्वरूप में हैं, इसलिए हमारे आचार्य कहते हैं कि भगवान की पूजा करने से सब की पूजा हो जाती है।

संस्कारवान होंगे लोग तभी बचेगा सनातन

उन्होंने कहा कि जो दुनिया से परे है वही दिव्य है। भगवान दुनिया से परे हैं तो भगवान का जन्म भी दिव्य है, भगवान का कर्म भी दिव्य है, भगवान का सब कुछ दिव्य है। उन्होंने कहा कि जब सभी लोग संस्कारवान होंगे तभी सनातन बचेगा। इसलिए सभी लोगों को अपने संस्कारों का ध्यान देना चाहिए। इस मौके पर संत अवधबिहारी दास, देवेन्द्र व्यास, रामबरन पुजारी, प्रदीप चौधरी, अशोक चौधरी, राकेश चौधरी, अवधेश चौधरी, जलज त्रिपाठी, अमन दैपुरिया सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।

संबंधित सामग्री

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

CG Civic Election: छत्तीसगढ़ में सत्ता का सेमीफाइनल, 17 निकायों और अहिवारा सीट पर भाजपा-कांग्रेस की जंग

छत्तीसगढ़ में दिसंबर में 17 निकायों के चुनाव और अहिवारा सीट पर उपचुनाव होना है। इसे साय सरकार के तीन साल का सेमीफाइनल माना जा रहा है। भाजपा और कांग्रेस दोनों की परीक्षा है।

Nov 26, 2026
Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

Ind VS Sri Lanka: सेमीफाइनल में भारत-ए की श्रीलंका-ए से भिड़ंत, तिलक ने टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी

एशिया कप राइजिंग स्टार्स 2026 के सेमीफाइनल में भारत-ए ने श्रीलंका-ए के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनी। तनुश कोटियन का डेब्यू, प्लेइंग इलेवन में अभिषेक और वैभव भी।

Nov 26, 2026
Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

Naxalite Dump Recover: छत्तीसगढ़ में नक्सलियों पर बड़ी चोट, 13 लाख के दो ईनामी सरेंडर, डंप से नकदी-हथियार बरामद

छत्तीसगढ़ में 13 लाख के दो इनामी माओवादियों ने बीजापुर में सरेंडर किया। सुकमा में हथियार और बीजापुर में 39.77 लाख रुपये नकद बरामद हुए।

Nov 26, 2026
केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्र और मध्य प्रदेश के बीच कृषि व ग्रामीण विकास पर महामंथन; योजनाओं को तेज गति देने का रोडमैप तैयार

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान और सीएम डॉ. मोहन यादव ने दिल्ली के कृषि भवन में बैठक की। खेती, ग्रामीण विकास और लखपति दीदी जैसी योजनाओं की समीक्षा हुई।

Nov 26, 2026
CM ने छोड़ा इंदौर का प्रभार; भोपाल संभाल रहे चैतन्य काश्यप होंगे प्रभारी, 2 साल 2 महीने में क्या-क्या हुआ?

CM ने छोड़ा इंदौर का प्रभार; भोपाल संभाल रहे चैतन्य काश्यप होंगे प्रभारी, 2 साल 2 महीने में क्या-क्या हुआ?

मध्यप्रदेश के एमएसएमई मंत्री चैतन्य कश्यप को भोपाल और राजगढ़ के साथ इंदौर का भी प्रभारी मंत्री बनाया गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने इंदौर का प्रभार छोड़ा।

Nov 26, 2026