बीजेपी का दक्षिण और पूर्वी भारत पर फोकस, अमित शाह के चुनावी दौरों की रणनीति तैयार

बीजेपी का दक्षिण और पूर्वी भारत पर फोकस, अमित शाह के चुनावी दौरों की रणनीति तैयार

Amit Shah: संसद सत्र समाप्त होते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन प्रमुख चुनावी राज्यों—पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु—में अपने अभियान की शुरुआत करने वाले हैं।

By : Swadesh Editor
बीजेपी का दक्षिण और पूर्वी भारत पर फोकस, अमित शाह के चुनावी दौरों की रणनीति तैयार

Amit Shah: संसद सत्र समाप्त होते ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन प्रमुख चुनावी राज्यों—पश्चिम बंगाल, बिहार और तमिलनाडु—में अपने अभियान की शुरुआत करने वाले हैं। अप्रैल से लेकर विधानसभा चुनावों तक हर महीने इन राज्यों का दौरा करेंगे। इन दौरों का मकसद पार्टी की चुनावी तैयारियों को मजबूत करना और कार्यकर्ताओं को जीत के लिए तैयार करना है।

हर महीने बिहार, बंगाल और तमिलनाडु का दौरा

सूत्रों के मुताबिक, गृह मंत्री अप्रैल से हर महीने इन तीनों राज्यों का दौरा करेंगे। बिहार में उनका हर महीने दो दिन का प्रवास तय किया गया है। इस महीने वह 30 अप्रैल और 1 मई को बिहार जाएंगे, जहां वे पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी रणनीति पर चर्चा करेंगे। बिहार की तरह ही पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी उनका दो-दो दिन का दौरा होगा।

बंगाल में 14-15 अप्रैल को चुनावी दौरा

अमित शाह 14 और 15 अप्रैल को पश्चिम बंगाल के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह कोलकाता में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और विधानसभा चुनावों के लिए तैयारियों का जायजा लेंगे। बीजेपी बंगाल में टीएमसी को कड़ी टक्कर देने की योजना बना रही है और शाह का यह दौरा इसी रणनीति का हिस्सा है।

तमिलनाडु में भी एनडीए को मजबूत करने की कवायद

तमिलनाडु में बीजेपी अपने गठबंधन को मजबूत करने पर जोर दे रही है। इसी कड़ी में अमित शाह अप्रैल में दो दिनों के लिए चेन्नई का दौरा करेंगे। यहां वे पार्टी नेताओं के साथ बैठक करने के अलावा एनडीए में शामिल घटक दलों से भी बातचीत करेंगे। बीजेपी दक्षिण भारत में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है और अमित शाह का यह मिशन उसी दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

विधानसभा चुनाव तक जारी रहेगा दौरा

अमित शाह के ये दौरे केवल अप्रैल तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि विधानसभा चुनाव समाप्त होने तक जारी रहेंगे। बीजेपी तीनों राज्यों में आक्रामक चुनावी अभियान चलाने की रणनीति बना रही है और शाह के लगातार दौरों से पार्टी कार्यकर्ताओं को भी मजबूती मिलेगी।

बिहार में एनडीए का आत्मविश्वास चरम पर

बिहार में एनडीए इस बार बड़ी जीत का दावा कर रहा है। जेडीयू, बीजेपी, हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा, विकासशील इंसान पार्टी और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के गठबंधन को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि इस बार उनकी जीत ऐतिहासिक होगी। उन्होंने दावा किया कि एनडीए 225 से अधिक सीटें जीतेगा।

अमित शाह के इन तूफानी दौरों से बीजेपी का चुनावी अभियान नई गति पकड़ेगा। बंगाल, बिहार और तमिलनाडु में बीजेपी की रणनीति क्या रंग लाती है, यह तो चुनाव परिणाम ही तय करेंगे, लेकिन शाह के इन दौरों से साफ है कि बीजेपी पूरी ताकत से मैदान में उतरने को तैयार है।

संबंधित सामग्री

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले 67 लाख महिलाओं को तोहफा! आज खाते में आएंगे ₹1000, अमित शाह जारी करेंगे किस्त

छत्तीसगढ़ में अमित शाह और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 3 नवंबर को महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त जारी करेंगे। DBT से 67.40 लाख महिलाओं को कुल ₹632.63 करोड़ मिलेंगे।

Nov 03, 2026
Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

Amit Shah Rally: अमित शाह का राहुल पर तंज; बोले-'नकली संसद में बन जाइए PM, असली में कभी नहीं बनेंगे'

हैदराबाद में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' मार्च में गृहमंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की मॉक पार्लियामेंट पर तंज कसा। एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर भी विपक्ष को घेरा।

Nov 02, 2026
राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

राहुल गांधी कभी प्रधानमंत्री नहीं बनेंगे, पूरी जिंदगी मॉक पार्लियामेंट में रहिए: अमित शाह, पंजाब में NDA सरकार बनाएंगे

चंडीगढ़ में अमित शाह ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रधानमंत्री बनने का उनका सपना पूरा नहीं होगा। 1984 के सिख विरोधी दंगों और दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली पर भी सवाल उठाए।

Nov 01, 2026
पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में AAP के 2 विधायकों ने छोड़ी पार्टी, अमित शाह की रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा

पंजाब में चेतन सिंह जौड़ामाजरा और हरमीत सिंह पठानमाजरा ने AAP छोड़ दी है। दोनों के अमित शाह की चंडीगढ़ रैली में BJP में शामिल होने की चर्चा है।

Nov 01, 2026
सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की जयंती पर अमित शाह का कांग्रेस पर निशाना, सलमान खुर्शीद बोले- उनकी छवि खराब कर रहे हैं

सरदार पटेल की 151वीं जयंती पर अमित शाह ने कांग्रेस पर उन्हें भुलाने का आरोप लगाया। सलमान खुर्शीद ने पलटवार करते हुए कहा कि ऐसी बातें पटेल की छवि को नुकसान पहुंचाती हैं।

Oct 31, 2026