Himnta Slams Rahul Gandhi congress over SIR row

CEC Vivad: 'राहुल गांधी और कांग्रेस माफी मांगे', SIR विवाद पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों की ये मांग

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने SIR विवाद को लेकर राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने चुनाव आयोग के मुद्दे पर माफी की मांग क्यों की है।

By : संजय चतुर्वेदी
CEC Vivad: 'राहुल गांधी और कांग्रेस माफी मांगे', SIR विवाद पर असम CM हिमंत बिस्वा सरमा ने क्यों की ये मांग

Himanta bishwa Sarma Slams rahul gandhi

नई दिल्ली। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने बार फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाने पर लिया है। चुनाव आयोग और  एसआईआर यानी स्पेशल इंटेसिव रिविजन को लेकर छिड़े विवाद के बीच सरमा ने कहा कि अब वक्त आ गया है जब राहुल गांधी और उनकी पार्टी को देशवासियों से माफी मांगनी चाहिए।

दरअसल,  कांग्रेस लंबे समय से यह दावा करती रही है कि मुख्य चुनाव आयुक्त अपने स्तर पर अकेले फैसले ले रहे हैं। मगर चुनाव आयोग ने हाल ही में इस पर सफाई देते हुए बता दिया कि SIR से संबंधित हर फैसला आपसी सहमति से हुआ था।

चुनाव आयोग पर लगे आरोपों को बेबुनियाद बताया

सरमा ने अपने बयान में कांग्रेस पर सीधा हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने बार बार चुनाव आयोग को घेरने की कोशिश की है। उनका कहना था कि जब पूरा आयोग खुलकर सामने आकर यह स्पष्ट कर चुका है कि SIR के सभी निर्णय सामूहिक रूप से और सहमति से लिए गए, तब कांग्रेस के पुराने आरोपों की कोई बुनियाद नहीं बचती। असम सीएम ने सवाल उठाया कि आखिर किस आधार पर पार्टी लगातार संस्थाओं को कठघरे में खड़ा करती रही और आम जनता के बीच शक का माहौल बनाने की कोशिश करती रही।


हार की समीक्षा से बचती है कांग्रेस

बयान में सरमा ने कांग्रेस की चुनावी रणनीति पर तंज कसा। उन्होंने याद दिलाया कि 2014 के लोकसभा चुनाव में भी पार्टी को हार मिली थी। वहीं, उस दौर का चुनाव आयोग खुद मनमोहन सिंह सरकार के कार्यकाल में नियुक्त हुआ था। उनके अनुसार कांग्रेस को यह सोचना  चाहिए की जनता उसे बारह बार नकार क्यों रही है। मगर पार्टी अपनी हार का ठीक से आकलन करने के बजाय हर बार किसी न किसी संस्था या व्यवस्था पर दोष मढ़ देती है। सरमा ने यह भी जोड़ा कि हारने पर ईवीएम को कठघरे में खड़ा करना और जीतने पर उसी EVM पर चुप्पी साध लेना कांग्रेस की पुरानी आदत बन चुकी है। अब वही रवैया एसआईआर को लेकर भी दिख रहा है।

सीएम सरमा INDIA गठबंधन पर भी बरसे

विपक्षी गठबंधन INDIA पर हिमंत बिस्वा सरमा ने तीखा प्रहार किया। उन्होंने इसे हारे हुए और हताश दलों का जमावड़ा करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि इसका असली मकसद देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर करना है। सरमा के अनुसार विपक्ष चाहे जितनी बैठकें कर ले। उसका जनता पर कोई खास असर पड़ने वाला नहीं है। 

बता दें कि 26 सितंबर को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और विवेक जोशी के बीच हुई बैठक के बाद आयोग ने स्पष्ट किया था कि SIR से जुड़े सभी फैसले सर्वसम्मति से हुए। हालांकि सदस्यों की अलग टिप्पणियाँ आंतरिक चर्चा का सामान्य हिस्सा रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026