मणिपुर चुनाव: अकोइजम को बड़ी जिम्मेदारी

JNU की 11 छात्राओं के आरोपों से घिरे सांसद को कांग्रेस ने मणिपुर चुनाव में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP भड़की

JNU की 11 छात्राओं के यौन उत्पीड़न के आरोपों से घिरे सांसद बिमोल अकोइजम को कांग्रेस ने मणिपुर चुनाव की तीन समितियों में जगह दी। स्मृति ईरानी ने सवाल उठाए।

By : हितेंद्र शर्मा
JNU की 11 छात्राओं के आरोपों से घिरे सांसद को कांग्रेस ने मणिपुर चुनाव में दी बड़ी जिम्मेदारी, BJP भड़की

नई दिल्ली। कांग्रेस ने मणिपुर विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच इनर मणिपुर से अपने सांसद अंगोमचा बिमोल अकोइजम को तीन अहम चुनावी समितियों में शामिल किया है, JNU की 11 छात्राओं की ओर से लगाए गए यौन उत्पीड़न के आरोपों और उनके खिलाफ दर्ज FIR के बीच हुई इस नियुक्ति पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने सवाल उठाए हैं । पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर महिला सम्मान को लेकर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया है ।

तीन चुनावी समितियों में मिली जगह

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 11 नवंबर को मणिपुर प्रदेश कांग्रेस कमेटी और आगामी विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न समितियों के गठन को मंजूरी दी । पार्टी की ओर से जारी सूची के मुताबिक अकोइजम को प्रदेश चुनाव समिति और प्रचार समिति का सदस्य बनाया गया है, इसके अलावा उन्हें घोषणापत्र समिति का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है ।

अकोइजम पर क्या हैं आरोप?

JNU की 11 छात्राओं ने मई 2026 में अकोइजम के खिलाफ यौन उत्पीड़न और अनुचित व्यवहार की शिकायत की थी,  विश्वविद्यालय की आंतरिक समिति की जांच के बाद 9 अक्टूबर को उन्हें प्रोफेसर के पद से बर्खास्त कर दिया गया । इसके बाद 11 अक्टूबर को दिल्ली पुलिस ने मामले में FIR दर्ज की । अकोइजम ने आरोपों को खारिज करते हुए जांच प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं ।

स्मृति ईरानी ने कांग्रेस को घेरा

BJP नेता स्मृति ईरानी ने कहा कि 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं' और 'स्मैश द पैट्रिआर्की' जैसे नारे देने वाली कांग्रेस का महिला सम्मान को लेकर असली चेहरा सामने आ गया है, उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी के लिए महिलाओं की गरिमा केवल चुनावी नारा है ।

 

संबंधित सामग्री

पंजाब चुनाव के लिए AAP की दूसरी सूची जारी, 31 उम्मीदवारों में दो सांसदों को टिकट; इन नेताओं के कटे पत्ते

पंजाब चुनाव के लिए AAP की दूसरी सूची जारी, 31 उम्मीदवारों में दो सांसदों को टिकट; इन नेताओं के कटे पत्ते

जाब विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने 31 उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की। सांसद मीत हेयर और डॉ. राज कुमार चब्बेवाल को टिकट मिला। सात नेताओं के टिकट कटे।

Nov 12, 2026
INDvsPAK: भारत-पाकिस्तान फिर आमने सामने! अंडर-19 एशिया कप की खिताबी जंग में दोनों टीमों का मुकाबला, जानें तारीख

INDvsPAK: भारत-पाकिस्तान फिर आमने सामने! अंडर-19 एशिया कप की खिताबी जंग में दोनों टीमों का मुकाबला, जानें तारीख

अंडर-19 एशिया कप में भारत ने सेमीफाइनल में अफगानिस्तान को 8 विकेट से हराया। पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 9 विकेट से मात दी। अब 14 नवंबर को फाइनल में भारत और पाकिस्तान भिड़ेंगे।

Nov 12, 2026
मुंबई में फिर बम धमाकों की धमकी, एयरपोर्ट से अमिताभ बच्चन के बंगले तक निशाने पर; ईमेल में खालिस्तान का जिक्र

मुंबई में फिर बम धमाकों की धमकी, एयरपोर्ट से अमिताभ बच्चन के बंगले तक निशाने पर; ईमेल में खालिस्तान का जिक्र

मुंबई में धमकी भरे ईमेल से हड़कंप। एयरपोर्ट, मेयर कार्यालय, पीएनबी शाखा और अमिताभ बच्चन के बंगले जलसा समेत कई जगहों को निशाना बनाने की चेतावनी दी गई। मुंबई में किन जगहों को निशाना बनाने की धमकी?

Nov 12, 2026
BJP Booth President Role: भाजपा में बूथ अध्यक्ष की हैसियत कितनी बड़ी, फतेहाबाद में डॉ अर्चना गुप्ता ने बताया

BJP Booth President Role: भाजपा में बूथ अध्यक्ष की हैसियत कितनी बड़ी, फतेहाबाद में डॉ अर्चना गुप्ता ने बताया

फतेहाबाद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की रीढ़ बताया और हर महीने के तीसरे सप्ताह में शक्ति केंद्रों की बैठक करने के निर्देश दिए।

Nov 12, 2026
Simhastha 2028: हरिद्वार के अर्धकुंभ का जिक्र कर उज्जैन सिंहस्थ को लेकर बड़ा बयान, उत्तराखंड में क्या बोले CM मोहन

Simhastha 2028: हरिद्वार के अर्धकुंभ का जिक्र कर उज्जैन सिंहस्थ को लेकर बड़ा बयान, उत्तराखंड में क्या बोले CM मोहन

उत्तराखंड के खटीमा के जनसंवाद में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उत्तराखंड के लोगों को 2028 में उज्जैन के सिंहस्थ में आने का न्योता दिया। उज्जैन, चित्रकूट और ओंकारेश्वर का भी जिक्र किया।

Nov 12, 2026