गुजरात-राजस्थान में 3 हादसे, 19 लोगों की मौत

गुजरात और राजस्थान में तीन सड़क हादसे, 19 लोगों की मौत; कच्छ में सेना के जवानों के परिवार उजड़े, कोटा में 9 लोगों की मौत

Meta Description:<br/>गुजरात के कच्छ और जूनागढ़ में दो हादसों में 10 लोगों की मौत हुई। राजस्थान के कोटा में क्रूजर-ट्रक टक्कर में एक ही परिवार के 9 लोगों की जान गई।

By : स्वदेश डेस्क
गुजरात और राजस्थान में तीन सड़क हादसे, 19 लोगों की मौत; कच्छ में सेना के जवानों के परिवार उजड़े, कोटा में 9 लोगों की मौत

गुजरात और राजस्थान में शनिवार रात से रविवार सुबह तक हुए तीन सड़क हादसों में कुल 19 लोगों की मौत हो गई, गुजरात के कच्छ में ट्रक-कार की टक्कर में सात लोगों की जान गई जबकि जूनागढ़ में कार पलटने के बाद आग लगने से तीन लोगों की मौत हुई । वहीं राजस्थान के कोटा में खड़े ट्रक से क्रूजर टकराने पर एक ही परिवार के नौ लोगों की जान चली गई। 

कच्छ में सेना के जवानों के परिवार के 7 लोगों की मौत

गुजरात के कच्छ में शनिवार रात करीब 10 बजे भुज-खावड़ा हाईवे पर कार और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई । टक्कर इतनी तेज थी कि कार दो हिस्सों में बंट गई।  इसमें सवार सभी सात लोगों की मौके पर मौत हो गई, मृतकों में दो महिलाएं और तीन बच्चे शामिल थे। इनमें तीन महीने की बच्ची भी थी ।

सभी मृतक उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र के रहने वाले थे और भुज में तैनात सेना के जवानों के परिवारों से जुड़े थे। वे रण ऑफ कच्छ घूमकर लौट रहे थे। मृतकों की पहचान सौरभ सिंह नेगी, उनकी पत्नी सविता और बेटी शिविका, राजेश सिंह रावत और उनकी बेटी रक्षित, रिंकी गोसाईं और उनकी बेटी वामिका के रूप में हुई है। शवों को कार से निकालने में बचाव दल को कई घंटे लगे ।

जूनागढ़ में कार पलटने के बाद लगी आग, तीन की मौत

रविवार सुबह करीब 5 बजे केशोद-बालागाम रोड पर खमीदाना गांव के पास तेज रफ्तार लाल स्विफ्ट कार मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गई । सड़क किनारे पत्थर से टकराने के बाद कार में आग लग गई, चार लोग सवार थे जिनमें तीन की जलने से मौके पर मौत हो गई ।

मृतकों की पहचान नंदनी पोपट, डेनिस दिवराणिया और झलक मशरू के रूप में बताई गई है । सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कृष्णा चूड़ासमा कार का शीशा टूटने से बाहर गिर गईं और उनकी जान बच गई, उन्हें केशोद के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया ।

कोटा में एक परिवार के 9 लोगों की मौत

राजस्थान के कोटा में रविवार तड़के करीब 1 बजे नांता थाना क्षेत्र के शंभूपुरा गांव के पास क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई,  हादसे में महाराष्ट्र के धुले जिले के एक ही परिवार के नौ लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ लोग घायल हुए हैं घायलों में ट्रक चालक भी शामिल है ।क्रूजर में परिवार के 16 सदस्य सवार थे।

वे खाटूश्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे थे, इससे पहले परिवार के 36 लोग तीन गाड़ियों में धार्मिक यात्रा पर निकले थे ।  उन्होंने मध्य प्रदेश में ओंकारेश्वर और उज्जैन तथा राजस्थान में सांवरिया सेठ, अजमेर, पुष्कर और खाटूश्यामजी के दर्शन किए थे । घायलों को कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है ।

PM मोदी ने हादसे पर जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कच्छ हादसे में हुई मौतों पर शोक जताया है ।  उन्होंने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। 

संबंधित सामग्री

Apple पर 1,500 करोड़ का मुकदमा, iPhone के NameDrop फीचर पर पेटेंट विवाद; IIT दिल्ली के पूर्व छात्र ने दी चुनौती

Apple पर 1,500 करोड़ का मुकदमा, iPhone के NameDrop फीचर पर पेटेंट विवाद; IIT दिल्ली के पूर्व छात्र ने दी चुनौती

अमेरिकी स्टार्टअप GG Technologies ने Apple पर NameDrop फीचर से पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है।

Nov 22, 2026
भारत की भाषाई विविधता देखकर हैरान हुए पुतिन, मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया; बोले- यह अद्भुत है

भारत की भाषाई विविधता देखकर हैरान हुए पुतिन, मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया; बोले- यह अद्भुत है

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भाषाई विविधता की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि 1.5 अरब की आबादी में करीब 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।

Nov 22, 2026
Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित,  रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद स्थगित हो गई। पीवी एप की दिक्कतों पर चर्चा हुई, अब राजस्व काम फिर शुरू होंगे।

Nov 22, 2026
मुंबई में 26/11 हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी पर पोती ने लिखी किताब, इसमें संघर्ष, कारोबार और हमले की रात का जिक्र

मुंबई में 26/11 हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी पर पोती ने लिखी किताब, इसमें संघर्ष, कारोबार और हमले की रात का जिक्र

मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी एंड्रियास लिवेरास की पोती तान्या लिवेरास कैंडी ने 'द विजन' किताब लिखी है। इसमें उनके संघर्ष, कारोबार और हमले की आखिरी रात का जिक्र है।

Nov 22, 2026
Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

कैट परीक्षा 29 नवंबर को तीन पालियों में होगी। प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और समय पर केंद्र पहुंचना जरूरी है। जानिए नियम और प्रतिबंधित चीजों की सूची जान लीजिए।

Nov 22, 2026