महाराष्ट्र के रायगढ़ में हेलीकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बची शिवसेना नेत्री

महाराष्ट्र के रायगढ़ में हेलीकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बची शिवसेना नेत्री

By : स्वदेश डेस्क
महाराष्ट्र के रायगढ़ में हेलीकॉप्टर क्रैश, बाल-बाल बची शिवसेना नेत्री

रायगढ़। रायगढ़ जिले के महाड में शुक्रवार को सुबह शिवसेना (यूबीटी) की नेता सुषमा अंधारे को सभा में ले जाने आया हेलीकॉप्टर अचानक क्रैश हो गया। हादसे के वक्त सुषमा अंधारे हेलीकॉप्टर में नहीं थीं, इसलिए वे बाल-बाल बच गईं। साथ ही हेलीकाफ्टर का पायलट और उनके सहायक भी सुरक्षित हैं। हेलीकाफ्टर क्रैश होने की छानबीन की जा रही है। 

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को सुषमा अंधारे और उनके भाई विशाल गुप्ते बारामती में आयोजित सभा में शामिल होने वाली थीं। इसके लिए उन्हें लेने के लिए हेलीकाफ्टर सुबह नौ बजे महाड आया था। हेलीकाफ्टर लैंडिंग कर रहा था, इसी दौरान क्रैश हो गया, लेकिन पायलट की टीम क्रैश होने से पहले ही हेलीकाफ्टर से छलांग लगा लिया था, जिससे वे बाल-बाल बच गए। इस घटना के बाद सुषमा अंधारे ने कहा कि मैं महिलाओं की एक बैठक के लिए बारामती जाना चाहती थीं। शाम को मंडनगढ़ में रैली होगी। हेलीकॉप्टर 9 बजे उड़ान भरने वाला था, लेकिन हेलीकॉप्टर को उतरने में काफी वक्त लग गया और वह अचानक गिर गया। 2 से 4 मिनट तक हमें कुछ सुनाई नहीं दिया। मुझे इस बात की चिंता थी कि अंदर मौजूद लोगों के साथ क्या हुआ होगा लेकिन कैप्टन और उनके सहायक सुरक्षित हैं। साथ ही, 'मैं और मेरा छोटा भाई विशाल गुप्ते इस विमान से यात्रा करने वाले थे। हम सभी सुरक्षित हैं इसलिए चिंता न करें। यह ज्ञात नहीं है कि वास्तव में क्या हुआ था। इस हादसे की वजह अभी नहीं बताई जा सकती।

संबंधित सामग्री

महाराष्ट्र: मालेगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव, 6 से ज्यादा लोगों पर केस

महाराष्ट्र: मालेगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस पर पथराव, 6 से ज्यादा लोगों पर केस

महाराष्ट्र के वाशिम जिले के मालेगांव में दुर्गा विसर्जन जुलूस के दौरान पथराव हुआ। पुलिस के मुताबिक, विवाद गुलाल दूसरे समुदाय के एक व्यक्ति के घर पर गिरने के बाद शुरू हुआ।

Oct 22, 2026
Raigad Students Drown:दर्दनाक हादसा!दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए पुणे की कोचिंग के 8 छात्र समुद्र में डूबे

Raigad Students Drown:दर्दनाक हादसा!दिवेआगर बीच पर पिकनिक मनाने गए पुणे की कोचिंग के 8 छात्र समुद्र में डूबे

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के दिवेआगर बीच पर पुणे की कोचिंग के 8 छात्र समुद्र में डूब गए। सभी 11वीं और 12वीं के छात्र थे और 48 लोगों के समूह के साथ पिकनिक पर आए थे।

Oct 01, 2026
Fire In Hospital: अमरावती अस्पताल के NICU वार्ड में ली आग, 3 नवजातों की मौत, कैसे हुआ हादसा?

Fire In Hospital: अमरावती अस्पताल के NICU वार्ड में ली आग, 3 नवजातों की मौत, कैसे हुआ हादसा?

महाराष्ट्र के अमरावती के जिला महिला अस्पताल के NICU में वेंटिलेटर फटने से आग लग गई। दर्दनाक हादसे में तीन नवजातों की मौत हो गई है।

Aug 24, 2026
Crime News: पंजाब के पू्र्व डप्टी CM सुखबीर बादल नांदेड़ में जानलेवा हमला; कृपाण से वार से घायल, आरोपी अरेस्ट

Crime News: पंजाब के पू्र्व डप्टी CM सुखबीर बादल नांदेड़ में जानलेवा हमला; कृपाण से वार से घायल, आरोपी अरेस्ट

महाराष्ट्र के नांदेड़ में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से जान से हमला हुआ। हमले में घायल होने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।

Aug 13, 2026
खड़ी कार में अचानक खुला एयरबैग, 25 वर्षीय कार डीलर की मौत; ठाणे की घटना ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

खड़ी कार में अचानक खुला एयरबैग, 25 वर्षीय कार डीलर की मौत; ठाणे की घटना ने उठाए सुरक्षा पर सवाल

ठाणे में खड़ी कार का एयरबैग अचानक खुलने से 25 वर्षीय कार डीलर की मौत हो गई। जानिए कैसे काम करता है एयरबैग और क्या है पूरा मामला।

Jun 27, 2026