LAC के पास IAF का बड़ा हवाई अभ्यास

चीन सीमा के पास वायुसेना का बड़ा युद्धाभ्यास, 9 दिन तक गरजेंगे सुखोई, राफेल और तेजस ; जानिए क्यों खास है यह अभ्यास

उत्तराखंड में चीन सीमा के पास 13 से 21 नवंबर तक वायुसेना का बड़ा युद्धाभ्यास होगा। सुखोई, राफेल और तेजस जैसे लड़ाकू विमानों की भूमिका और NOTAM का पूरा मतलब जानिए।<br/><br/>

By : हितेंद्र शर्मा
चीन सीमा के पास वायुसेना का बड़ा युद्धाभ्यास, 9 दिन तक गरजेंगे सुखोई, राफेल और तेजस ; जानिए क्यों खास है यह अभ्यास

नई दिल्ली।  भारत-चीन सीमा पर सैन्य तैयारियों को मजबूत करने के लिए भारतीय वायुसेना उत्तराखंड में बड़ा हवाई युद्धाभ्यास करने जा रही है, 13 से 21 नवंबर 2026 तक चलने वाले इस अभ्यास में वायुसेना के फ्रंटलाइन लड़ाकू विमान हिस्सा लेंगे. इनमें सुखोई-30, राफेल, तेजस और मिराज-2000 जैसे विमान शामिल होने की जानकारी सामने आई है । अभ्यास के लिए संबंधित हवाई क्षेत्र में NOTAM भी जारी किया गया है।

उत्तराखंड में ही क्यों हो रहा है युद्धाभ्यास?

भारत और चीन के बीच वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) करीब 3,488 किलोमीटर लंबी है । इसका मध्य सेक्टर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड से होकर गुजरता है और करीब 545 किलोमीटर लंबा है,  

लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश की तुलना में इस क्षेत्र की सैन्य गतिविधियां कम चर्चा में रहती हैं। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में यहां सैन्य बुनियादी ढांचे, अग्रिम हवाई ठिकानों और निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया गया है । इस अभ्यास के जरिए वायुसेना हिमालय की कठिन परिस्थितियों में अपनी ऑपरेशनल क्षमता और युद्ध की तैयारियों को परखेगी।

क्या परखेगी भारतीय वायुसेना?

इस नौ दिवसीय अभ्यास में कई अहम क्षमताओं की जांच होगी।

  • BVR Combat: दुश्मन के विमान को आंखों से देखे बिना दूर से निशाना बनाने की क्षमता।

  • High Altitude Performance: अधिक ऊंचाई पर लड़ाकू विमानों के इंजन का प्रदर्शन।

  • Operational Agility: तेजी से सैन्य कार्रवाई करने और परिस्थितियों के अनुसार रणनीति बदलने की क्षमता।

  • Rapid Deployment: जरूरत पड़ने पर सैनिकों और सैन्य संसाधनों को तेजी से तैनात करना।

क्या होता है NOTAM, उड़ानों पर क्या होगा असर?

NOTAM विमानन क्षेत्र की आधिकारिक सूचना है, जिसके जरिए पायलटों और एयरलाइंस को किसी निश्चित हवाई क्षेत्र में अस्थायी प्रतिबंध या संभावित खतरे की जानकारी दी जाती है, सैन्य अभ्यास के दौरान इसका इस्तेमाल संबंधित हवाई क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए किया जाता है । 

इस युद्धाभ्यास के कारण देहरादून-हरिद्वार के बीच W85 और हरिद्वार-विनाक के बीच W87 जैसे कुछ हवाई मार्ग प्रभावित होंगे, एयरलाइंस को वायुसेना के साथ समन्वय कर उड़ानों के समय और रास्तों में जरूरी बदलाव करने की सलाह दी गई है । 

संबंधित सामग्री

Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

Haryana BJP SIR Drive: कोई पात्र वोटर न छूटे, हरियाणा में SIR पर भाजपा का घर घर अभियान, सैनी ने की बैठक

हरियाणा में SIR के दौरान किसी पात्र वोटर का नाम न छूटे, इसके लिए भाजपा प्रदेशभर में घर घर अभियान चलाएगी। मुख्यमंत्री सैनी और अध्यक्ष अर्चना गुप्ता ने बूथ स्तर तक रणनीति तय की।

Nov 11, 2026
Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

Dindori News: डिंडौरी में गांव वाले ने रसगुल्ला बताकर दिया सुअर मार बम, मुंह में फटा, युवक की मौत

डिंडौरी के पड़रिया छांटा में गांव के ही शख्स ने रसगुल्ला बताकर युवक को सुअर मार बम दे दिया। मुंह में फटने से राजेंद्र की मौत हो गई। आरोपित पर केस दर्ज है।

Nov 11, 2026
भारत ने बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-आयन ब्लैक मास भी शामिल

भारत ने बैटरी स्क्रैप के निर्यात पर लगाई रोक, लिथियम-आयन ब्लैक मास भी शामिल

भारत ने बिना छंटाई वाले बैटरी वेस्ट और लिथियम-आयन ब्लैक मास के निर्यात पर रोक लगा दी है। जानिए सरकार के फैसले का मकसद और इसका असर।

Nov 11, 2026
Breaking News: कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू

Breaking News: कुलगाम में CRPF जवानों पर आतंकी हमला, 3 जवान घायल, इलाके में काउंटर ऑपरेशन शुरू

Kulgam attack, CRPF jawans injured, Akhran Kulgam, Jammu Kashmir terror attack, CRPF patrol party, Kulgam counter operation, swadesh news, latest hindi news, News in hindi

Nov 11, 2026