एशिया में तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति बना भारत

एशिया में तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति बना भारत, पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ; चीन से अंतर भी घटा

लोवी इंस्टीट्यूट के एशिया पावर इंडेक्स 2026 में भारत तीसरे स्थान पर कायम है। भारत का पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ, जबकि अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर हैं।

By : हितेंद्र शर्मा
एशिया में तीसरी सबसे ताकतवर शक्ति बना भारत, पावर स्कोर बढ़कर 40.5 हुआ; चीन से अंतर भी घटा

एशिया में भारत का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है,ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक लोवी इंस्टीट्यूट (Lowy Institute) की एशिया पावर इंडेक्स 2026 रिपोर्ट में भारत तीसरे स्थान पर कायम है । भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हो गया है, जो पिछले साल के मुकाबले 0.5 अंक अधिक है। इस सूची में अमेरिका पहले और चीन दूसरे स्थान पर है, रिपोर्ट के मुताबिक भारत और चीन के बीच शक्ति का अंतर 2018 में इस इंडेक्स की शुरुआत के बाद सबसे कम स्तर पर पहुंच गया है । हालांकि, चीन की कुल शक्ति अब भी भारत से करीब 80 प्रतिशत अधिक है। 

कूटनीतिक प्रभाव में भारत की मजबूत स्थिति

रिपोर्ट के मुताबिक कूटनीतिक प्रभाव भारत की सबसे मजबूत श्रेणी रही । इसमें भारत को 70.3 अंक मिले हैं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृत्व को लेकर विशेषज्ञों के आकलन में सुधार हुआ है। इस आधार पर मोदी एशिया के दूसरे सबसे प्रभावी क्षेत्रीय नेता माने गए हैं।  इस सूची में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग पहले स्थान पर हैं ।भारत के आर्थिक संबंधों की रैंकिंग में भी सुधार हुआ है, इस श्रेणी में भारत दो स्थान ऊपर चढ़कर सातवें नंबर पर पहुंचा है। क्षेत्रीय व्यापार और निवेश संबंधों में स्थिरता इसका प्रमुख कारण रही।

रक्षा और सांस्कृतिक प्रभाव में भी बढ़ोतरी

भारत का रक्षा नेटवर्क स्कोर बढ़कर 18.6 अंक हो गया है,  इस श्रेणी में भारत नौवें स्थान पर पहुंचा है । दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री और क्षेत्रीय रक्षा सहयोग ने इसमें योगदान दिया। वहीं भारत का सांस्कृतिक प्रभाव स्कोर 43.8 अंक रहा,  इसमें संस्कृति के प्रसार, सूचना के आदान-प्रदान और लोगों के बीच संपर्क जैसे क्षेत्रों में सुधार दर्ज किया गया ।

आर्थिक क्षमता में गिरावट, भविष्य के संसाधनों में सुधार

रिपोर्ट में भारत की आर्थिक क्षमता का स्कोर 26.4 अंक रहा,  इसमें पिछले साल के मुकाबले 0.7 अंक की गिरावट आई है । हालांकि भारत इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर बना हुआ है। लोवी इंस्टीट्यूट ने कमजोर रुपये, अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) की अर्थव्यवस्थाओं को मापने की पद्धति में बदलाव और विदेशों में भारत के निवेश में करीब 20 अरब डॉलर की कमी को इसकी वजह बताया है ।दूसरी ओर भारत के भविष्य के संसाधनों का स्कोर बढ़कर 56.2 अंक हो गया है । बेहतर आर्थिक अनुमान और भविष्य में उपलब्ध अवसरों को इसका आधार बताया गया है।

27 देशों और क्षेत्रों का किया गया आकलन

एशिया पावर इंडेक्स 2026 में कुल 27 देशों और क्षेत्रों का मूल्यांकन किया गया है ।इसमें आर्थिक क्षमता, सैन्य क्षमता, आंतरिक मजबूती, भविष्य के संसाधन, आर्थिक संबंध, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक प्रभाव जैसे आठ क्षेत्रों को शामिल किया गया है, इनके लिए 131 अलग-अलग संकेतकों का इस्तेमाल किया गया है।रिपोर्ट के मुताबिक भारत ने आर्थिक चुनौतियों के बावजूद एशिया में अपना प्रभाव बढ़ाया है। रक्षा सहयोग, कूटनीतिक संबंधों और सांस्कृतिक पहुंच में सुधार से भारत की क्षेत्रीय स्थिति मजबूत हुई है।

संबंधित सामग्री

भारत नेपाल को देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; नेपाल में खुलेगा IIT कैंपस

भारत नेपाल को देगा 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये, मोदी-बालेन की मुलाकात में 8 समझौते; नेपाल में खुलेगा IIT कैंपस

पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास के लिए 24 हजार करोड़ नेपाली रुपये के पैकेज का ऐलान किया। IIT कैंपस, स्टार्टअप हब, 8 समझौते और ऊर्जा परियोजनाओं पर भी सहमति बनी।

Nov 23, 2026
अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस से 19 घंटे में पूरा होगा सफर, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस से 19 घंटे में पूरा होगा सफर, PM मोदी-बालेन शाह ने दिखाई हरी झंडी

पीएम मोदी और नेपाल के पीएम बालेन शाह ने अयोध्या-जनकपुर के बीच सरयू-कमला एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखाई। 604 किलोमीटर का सफर 19 घंटे में होगा, नियमित सेवा 28 नवंबर से शुरू होगी।

Nov 23, 2026
Janjgir Road Accident:  भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

Janjgir Road Accident: भजन गाने निकले थे 3 साथी, तेज रफ्तार बस ने रास्ते में ही छीन ली सांसे, गांव में पसरा मातम

छत्तीसगढ़ के जांजगीर जिले के डभरा-चंद्रपुर मार्ग पर बस-बाइक की भिड़ंत में भजन गाने जा रहे दर्री गांव के 3 ग्रामीणों की मौत हो गई। बस चालक मौके से फरार है।

Nov 23, 2026
रामायण’ के लिए रहमान ने छोड़ीं 12 फिल्में, ‘रावण तांडव’ के 13 वर्जन के बाद तैयार हुआ फाइनल म्यूजिक

रामायण’ के लिए रहमान ने छोड़ीं 12 फिल्में, ‘रावण तांडव’ के 13 वर्जन के बाद तैयार हुआ फाइनल म्यूजिक

ऑस्कर विजेता संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म ‘रामायण’ के संगीत को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है

Nov 23, 2026
मनोज बाजपेयी ने ‘धुरंधर’ पर क्या कहा? प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

मनोज बाजपेयी ने ‘धुरंधर’ पर क्या कहा? प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर बयान वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी बहस

बॉलीवुड अभिनेता मनोज बाजपेयी का फिल्म ‘धुरंधर’ और प्रोपेगेंडा फिल्मों को लेकर दिया गया बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है

Nov 23, 2026