Indian Pilot Dies After Wedding Crash

नई जिंदगी शुरू होते ही मातम, हेलिकॉप्टर हादसे में दूल्हे की मौत, 6 घंटे मलबे में फंसी रही दुल्हन

अमेरिका में शादी के कुछ घंटों बाद हेलिकॉप्टर हादसे ने नवविवाहित जोड़े की जिंदगी बदल दी। भारतवंशी पायलट की मौत हो गई, जबकि उनकी पत्नी छह घंटे तक मलबे में फंसी रहीं।

नई जिंदगी शुरू होते ही मातम, हेलिकॉप्टर हादसे में दूल्हे की मौत, 6 घंटे मलबे में फंसी रही दुल्हन

Tragic Accident news

अमेरिका के जॉर्जिया राज्य से सामने आई घटना ने हर किसी को भावुक कर दिया। शादी के कुछ घंटों बाद ही भारतीय मूल के पायलट डेव फिजी की हेलिकॉप्टर दुर्घटना में मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी जेस्नी गंभीर रूप से घायल हो गईं। दरअसल,  दोनों ने 29 मई को परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। समारोह में करीब 400 मेहमान शामिल हुए थे। शादी के बाद नवविवाहित जोड़ा हेलिकॉप्टर से अटलांटा के लिए रवाना हुआ। लेकिन यह सफर उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक मोड़ बन गया। फिलहाल अमेरिका की नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) हादसे की जांच कर रही है। दुर्घटना की वजह अभी स्पष्ट नहीं हुई है।

जिंदगी के सबसे खास दिन पर बिछड़ गया बेटा

डेव फिजी के पिता जॉर्ज फिजी ने बताया कि शादी के दिन उनका बेटा बेहद खुश था। परिवार के लिए यह यादगार मौका था और सभी नए जीवन की शुरुआत का जश्न मना रहे थे। जॉर्ज के मुताबिक डेव और जेस्नी की मुलाकात चर्च समुदाय के जरिए हुई थी। दोस्ती धीरे-धीरे रिश्ते में बदली और दोनों ने शादी का फैसला किया। परिवार को उम्मीद थी कि यह दिन उनकी जिंदगी का सबसे खूबसूरत अध्याय बनेगा, लेकिन कुछ ही घंटों बाद सब कुछ बदल गया।

बचपन का सपना पूरा कर बना था पायलट

डेव फिजी का सपना बचपन से विमान उड़ाने का था। उन्होंने कड़ी मेहनत के बाद एविएशन क्षेत्र में अपना करियर बनाया और बाद में डेल्टा एयर लाइंस में फर्स्ट ऑफिसर बने। परिजनों के अनुसार डेव अपने काम को लेकर बेहद गंभीर और अनुशासित थे। उड़ान भरना उनके लिए सिर्फ नौकरी नहीं बल्कि जुनून था। यही वजह थी कि विमानन क्षेत्र में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई थी।

मौसम को लेकर जताई थी आशंका

हादसे से पहले मौसम को लेकर चिंता भी सामने आई थी। डेव के पिता के अनुसार शादी खत्म होने तक इलाके में घना कोहरा और बारिश थी, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई थी। परिवार का दावा है कि डेव ने हेलिकॉप्टर पायलट से खराब मौसम में उड़ान भरने को लेकर चिंता जाहिर की थी। हालांकि पायलट ने सुरक्षित उड़ान का भरोसा दिया, जिसके बाद यात्रा जारी रखी गई। अब जांच एजेंसियां भी हादसे के समय मौसम की स्थिति की पड़ताल कर रही हैं।

जंगल में गिरा हेलिकॉप्टर रेस्क्यू में लगे कई घंटे

उड़ान भरने के कुछ समय बाद हेलिकॉप्टर डॉसनविल के पास घने जंगल वाले क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इलाका दुर्गम होने के कारण राहत और बचाव टीमों को मलबे तक पहुंचने में काफी समय लग गया। परिवार के मुताबिक दुर्घटनास्थल का पता लगाने में कई घंटे लग गए, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन भी प्रभावित हुआ। इसी दौरान घायल जेस्नी मलबे के बीच फंसी रहीं।

जब आंख खुली तब सामने थी सबसे दर्दनाक सच्चाई

हादसे के बाद जेस्नी करीब छह घंटे तक हेलिकॉप्टर के मलबे में फंसी रहीं। होश आने पर उन्होंने खुद को टूटे हुए हेलिकॉप्टर के बीच पाया। परिवार के अनुसार जेस्नी ने बताया कि जब उनकी आंख खुली तो डेव का सिर उनकी छाती पर था और चारों तरफ खून फैला हुआ था। पेशे से नर्स होने के कारण उन्हें तुरंत समझ आ गया कि उनके पति अब जीवित नहीं हैं। यह पल उनके लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं था।

केरल से अमेरिका तक का सफर और एक दर्दनाक अंत

डेव फिजी का परिवार मूल रूप से केरल के एर्नाकुलम जिले से जुड़ा है, जबकि जेस्नी का परिवार अलाप्पुझा का रहने वाला है। दोनों परिवार लंबे समय से अमेरिका में रह रहे हैं। हादसे के बाद डेव के पिता ने कहा कि भगवान ने उन्हें बेटे की शादी का खूबसूरत दिन देखने का अवसर दिया, लेकिन कुछ ही घंटों बाद वही दिन जीवन का सबसे बड़ा दुख बन गया। अब परिवार जांच रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है, ताकि यह पता चल सके कि आखिर वह कौन सी वजह थी जिसने शादी के दिन को इस दर्दनाक हादसे में बदल दिया।

संबंधित सामग्री

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026
TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

TOP Universities: क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027: आईआईटी दिल्ली भारत में टॉप पर, पर छह शीर्ष संस्थानों की रैंक गिरी

क्यूएस एशिया रैंकिंग 2027 में भारत के 325 संस्थान शामिल हैं। आईआईटी दिल्ली 66वीं रैंक के साथ देश में पहले नंबर पर है, लेकिन भारत के सभी छह टॉप संस्थानों की रैंक गिरी।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026
Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

Surajpur violence Action: सूरजपुर हिंसा में प्रशासनिक लापरवाही पर एक्शन, प्रभारी तहसीलदार पर गिरी गाज

कुबेरपुर हादसे के बाद हुए बवाल में लापरवाही पर सरगुजा कमिश्नर ने प्रभारी तहसीलदार करमचंद जाटवर को निलंबित कर दिया। कलेक्टर की जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई हुई।

Nov 03, 2026