नेहा के बयान पर रिजिजू का राहुल गांधी पर निशाना

भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना-किरेन रिजिजू

नेहा बोरा के बांग्लादेश के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित होने वाले बयान पर केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने सवाल उठाए। BJP ने राहुल गांधी और विपक्ष पर गंभीर आरोप लगाए।

By : स्वदेश डेस्क
भारत में बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसा फैलाने की थी योजना-किरेन रिजिजू

केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने नेहा बोरा के बांग्लादेश में हुए छात्र आंदोलन से प्रेरित होने वाले बयान की आलोचना की है। रिजिजू ने आरोप लगाया कि भारत में भी बांग्लादेश और फ्रांस  जैसी घटनाओं के जरिए हिंसा फैलाने की कोशिश की गई। उन्होंने कहा कि भारत में सरकार बदलने का रास्ता चुनाव है, किसी बाहरी ताकत के जरिए नहीं ।

रिजिजू ने 18 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट के साथ वीडियो भी साझा किया। इसमें राहुल गांधी और नेहा बोरा से जुड़े दृश्य दिखाए गए हैं। उनके आरोप ऐसे समय आए हैं, जब देश में चुनाव आयोग और मतदाता सूची में बदलाव को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी हैं।

नेहा बोरा ने क्या कहा था?

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) की अध्यक्ष नेहा बोरा ने 14 अक्टूबर को बांग्लादेश के  सोशलिस्ट स्टूडेंट्स फ्रंट (SSF) के सम्मेलन के लिए वीडियो संदेश भेजा था। इसमें उन्होंने कहा कि भारत में चल रहा Gen-Z आंदोलन बांग्लादेश के आंदोलन से प्रेरित है ।

नेहा ने अपने संदेश में लोकतंत्र, मतदाताओं के अधिकार, छात्र अधिकार और शिक्षा के निजीकरण जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने बांग्लादेश के युवाओं को भारत के युवाओं के लिए रास्ता दिखाने वाला बताया। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक विवाद शुरू हो गया ।

BJP ने राहुल गांधी पर लगाए आरोप

BJP प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने नेहा बोरा के बयान को आधार बनाकर राहुल गांधी और विपक्ष पर भारत में बांग्लादेश जैसे हालात पैदा करने की कोशिश का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि विपक्ष का मकसद लोकतांत्रिक विरोध के बजाय अराजकता के जरिए सत्ता परिवर्तन करना है।

 

संबंधित सामग्री

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

Drone Show:ड्रोन शो में दिखी गुरुओं की विरासत, कपालमोचन से CM सैनी के ऐलान: धर्मशालाओं को 2 करोड़

श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार देर शाम यमुनानगर के कपालमोचन में राज्य स्तरीय समारोह में पहुंचे।

Nov 24, 2026
दलाई लामा के कार्यालय को दिल्ली में मिला सरकारी बंगला, चीन के साथ उत्तराधिकारी विवाद के बीच बढ़ाई सुरक्षा

दलाई लामा के कार्यालय को दिल्ली में मिला सरकारी बंगला, चीन के साथ उत्तराधिकारी विवाद के बीच बढ़ाई सुरक्षा

केंद्र ने दलाई लामा के कार्यालय गादेन फोडरंग को दिल्ली में सरकारी बंगला आवंटित किया है। सुरक्षा पर 34.94 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

Nov 24, 2026
वायु सेना को साल के अंत तक मिल सकता है पहला भारत में बना C295, चीन सीमा पर भी बढ़ेगी ताकत

वायु सेना को साल के अंत तक मिल सकता है पहला भारत में बना C295, चीन सीमा पर भी बढ़ेगी ताकत

भारतीय वायु सेना को 31 दिसंबर तक पहला स्वदेशी C295 मिल सकता है। टाटा और एयरबस के सहयोग से बने इस विमान से देश की सैन्य परिवहन क्षमता बढ़ेगी।

Nov 24, 2026
Vaibhav Double Century: 53 गेंद, 28 छक्के और 204 रन! 16 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा, भारत जीता मैच

Vaibhav Double Century: 53 गेंद, 28 छक्के और 204 रन! 16 साल के वैभव सूर्यवंशी का धमाकेदार दोहरा, भारत जीता मैच

दोहा में खेले गए राइजिंग स्टार्स एशिया कप के मुकाबले में भारत ए ने यूएई को सात विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली। जीत के हीरो रहे 16 साल के वैभव सूर्यवंशी ने 53 गेंदों में दोहरा जमाया।

Nov 24, 2026
IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

IT Raid: रायपुर में 18 बैंक लॉकर खुले तो निकला 20 करोड़ का सोना-चांदी, PRA और बर्बरीक ग्रुप पर IT का शिकंजा

पीआरए और बर्बरीक ग्रुप से जुड़े कारोबारियों पर आयकर विभाग की कार्रवाई में बड़ी बरामदगी हुई है। चार राज्यों के 50 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी के बाद विभाग ने रायपुर के विभिन्न बैंकों के 18 लॉकर खुलवाए।

Nov 24, 2026