लैंड फॉर जॉब केस में लालू, राबड़ी और तेजस्वी को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

लैंड फॉर जॉब केस में लालू, राबड़ी और तेजस्वी को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी आज कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने 22 सितंबर को सीबीआई की दूसरी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था।

By : स्वदेश डेस्क
लैंड फॉर जॉब केस में लालू, राबड़ी और तेजस्वी को मिली राहत, कोर्ट ने दी जमानत

नईदिल्ली। दिल्ली के राऊज एवेन्यू कोर्ट ने लैंड फॉर जॉब मामले में आरोपित बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव, पूर्व रेलमंत्री लालू प्रसाद यादव और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी को जमानत दे दी। स्पेशल जज गीतांजलि गोयल ने तेजस्वी यादव को पचास हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी। अगली सुनवाई 16 अक्टूबर को होगी।

तेजस्वी यादव, लालू प्रसाद यादव और राबड़ी देवी आज कोर्ट में पेश हुए। कोर्ट ने 22 सितंबर को सीबीआई की दूसरी चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। कोर्ट ने सभी आरोपितों को चार अक्टूबर को पेश होने का निर्देश दिया था। तीन जुलाई को सीबीआई ने पूरक चार्जशीट दाखिल की थी।

सीबीआई ने पूरक चार्जशीट में बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को आरोपी बनाया है। सीबीआई ने इस मामले में लालू यादव और राबड़ी देवी के खिलाफ पहले ही चार्जशीट दाखिल की थी। 15 मार्च को कोर्ट ने लालू प्रसाद यादव, राबड़ी देवी और मीसा भारती को जमानत दी थी। कोर्ट ने 27 फरवरी को तीनों आरोपितों समेत सभी के खिलाफ दाखिल चार्जशीट पर संज्ञान लिया था। सात अक्टूबर, 2022 को रेलवे भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने लालू प्रसाद यादव , राबड़ी देवी और मीसा भारती समेत 16 के खिलाफ राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की थी।

रेलवे भर्ती घोटाला मामले में सीबीआई ने भोला यादव और हृदयानंद चौधरी को गिरफ्तार किया था। भोला यादव 2004 से 2009 तक लालू यादव के ओएसडी रहे थे। रेलवे भर्ती घोटाला लालू यादव के रेलमंत्री रहने के दौरान का है। भोला यादव को ही इस घोटाले का मास्टरमाइंड माना जा रहा है। आरोप है कि लालू के रेलमंत्री रहते नौकरी के बदले जमीन देने के लिए कहा जाता था। नौकरी के बदले जमीन देने के काम को अंजाम देने का काम भोला यादव को सौंपा गया था।भोला यादव 2015 के बिहार विधानसभा चुनाव में बहादुरपुर सीट से विधायक चुने गए थे। सीबीआई ने मई के तीसरे सप्ताह में इस मामले में लालू यादव के परिजनों से जुड़े 17 ठिकानों पर छापा मारा था। सीबीआई ने लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित ठिकानों पर छापेमारी की थी।

संबंधित सामग्री

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

First Train In Rowghat: आजादी के बाद पहली बार रावघाट पहुंची रेल,1628 करोड़ की लागत से तैयार हुई लाइन

छत्तीसगढ़ के रावघाट में आजादी के बाद पहली बार ट्रेन पहुंची है। मंगलवार को ताड़ोकी रावघाट और अभनपुर कुरूद लाइन शुरू हुई। रायपुर से रावघाट का किराया 55 रुपये होगा।

Oct 20, 2026
Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

Body Camera To TC: ट्रेन में टीसी से बहस पड़ेगी भारी! भोपाल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक लगाएंगे बॉडी कैमरे

भोपाल रेल मंडल के 56 टिकट निरीक्षक अब वर्दी पर बॉडी कैमरे लगाकर चेकिंग करेंगे। यात्री से विवाद होने पर पूरी बातचीत ऑडियो और वीडियो में रिकॉर्ड होगी।

Oct 15, 2026
Railway Changes: त्योहार से पहले बड़ी खबर: वलसाड दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, मथुरा यार्ड के काम से ट्रेनों का रूट बदला

Railway Changes: त्योहार से पहले बड़ी खबर: वलसाड दानापुर स्पेशल के फेरे बढ़े, मथुरा यार्ड के काम से ट्रेनों का रूट बदला

वलसाड दानापुर स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़े हैं और चलथान बारडोली में नया ठहराव मिला है। वहीं मथुरा यार्ड के काम से भोपाल मंडल की कई ट्रेनों का रूट बदला और 17 गाड़ियां धीमी चलेंगी।

Oct 03, 2026
Dhar Railway Line: धार तक ट्रेन का इंतजार खत्म होने की ओर, 3KM लंबी टीही टनल में बचा सिर्फ 200 मीटर ट्रैक

Dhar Railway Line: धार तक ट्रेन का इंतजार खत्म होने की ओर, 3KM लंबी टीही टनल में बचा सिर्फ 200 मीटर ट्रैक

इंदौर दाहोद रेल लाइन की टीही टलन में अब सिर्फ करीब 200 मीटर ट्रैक बिछना बाकी है। रेलवे का लक्ष्य करीब 25 दिन में काम पूरा कर सीआरएस निरीक्षण कराने का है।

Oct 03, 2026
भोपाल स्टेशन नहीं आएगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, निशातपुरा से होंगी डायवर्ट

भोपाल स्टेशन नहीं आएगी मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस, निशातपुरा से होंगी डायवर्ट

मालवा और सोमनाथ एक्सप्रेस अब भोपाल स्टेशन नहीं आएंगी। दोनों ट्रेनों का हाल्ट निशातपुरा कर दिया गया है और यहां से हिरदाराम नगर की ओर जाएंगी।

Sep 26, 2026