MPs Get Delimitation Bill Copy, 815 LS Seats

Parisiman Bill Distributed: सांसदों को मिली परिसीमन बिल की कॉपी, लोकसभा में 815 सीटों का प्रस्ताव, विपक्ष का रुख क्या?

सांसदों को परिसीमन बिल की कॉपी मिल गई है। प्रस्ताव में लोकसभा की 815 सीटें, 33 प्रतिशत महिला आरक्षण और 2051 तक परिसीमन फ्रीज करने का प्रावधान है।<br/>

By : संजय चतुर्वेदी
Parisiman Bill Distributed: सांसदों को मिली परिसीमन बिल की कॉपी, लोकसभा में 815 सीटों का प्रस्ताव, विपक्ष का रुख क्या?

Delimitation Bill Copy

नई दिल्ली। सांसदों को परिसीमन बिल की कॉपी मिल गई है। पुराने डीलिमिटेशन बिल को वापस लेकर नए बिल का नाम संविधान संशोधन 132, डीलिमिटेशन सेकंड बिल 2026 रखा गया है। प्रस्ताव के मुताबिक लोकसभा में सीटें बढ़कर 815 हो जाएंगी। वर्तमान में लोकसभा में 543 सीटें हैं। साथ ही इसको बढ़ाने की केंद्र सरकार ने कैबिनेट को मंजूरी दी है।

कॉपी में क्या प्रावधान हैं?

हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश की लोकसभा और विधानसभा सीटों में एकसमान 50 प्रतिशत बढ़ोतरी होगी। विधानसभा सीटों की अधिकतम सीमा 650 और लोकसभा की 850 रखी जा सकती है। सीटों का अनुपात 1971 की जनगणना पर तय रहेगा, ताकि किसी राज्य की मौजूदा हिस्सेदारी न बदले। क्षेत्रों की सीमाएं 2011 की जनगणना के आधार पर दोबारा तय होंगी, जिसे जारी 2027 की जनगणना से अलग रखा जाएगा। यह व्यवस्था 2051 तक फ्रीज रहेगी।

महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण

कानून बनने के बाद लोकसभा और सभी विधानसभाओं में महिलाओं को 33 प्रतिशत आरक्षण मिलेगा। आरक्षित सीटें रोटेशन से तय होंगी। परिसीमन आयोग का गठन जल्द से जल्द किया जाएगा।

30 नवंबर से विशेष सत्र

संसद का विशेष सत्र 30 नवंबर से शुरू होगा। इसमें पुराने दो बिल वापस लेकर संविधान संशोधन से जुड़े तीन नए बिल पेश होंगे। एनडीए सरकार ने सभी दलों से संपर्क किया है और उसे जरूरी संख्या बल का भरोसा है। सरकार को उम्मीद है कि प्रक्रिया दो साल में पूरी होगी और नई सीमाएं 2029 के चुनाव में लागू होंगी। कांग्रेस समेत विपक्ष महिला आरक्षण को परिसीमन से अलग कर तुरंत लागू करने की मांग करता रहा है।
 

संबंधित सामग्री

NCP Support Parisiman Bill: परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का समर्थन, पक्ष में वोट करेंगे सांसद

NCP Support Parisiman Bill: परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का समर्थन, पक्ष में वोट करेंगे सांसद

परिसीमन बिल पर मोदी सरकार को शरद पवार की पार्टी का साथ मिल गया है। एनसीपी शरद पवार गुट के सांसद संसद में बिल के पक्ष में वोट करेंगे।<br/>

Nov 27, 2026
UP Home Guard Cashless Treatment: यूपी में होमगार्ड जवानों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, परिवार भी पात्र

UP Home Guard Cashless Treatment: यूपी में होमगार्ड जवानों को हर साल 5 लाख तक कैशलेस इलाज, परिवार भी पात्र

यूपी के होमगार्ड जवानों और उनके परिवार को अब हर साल 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज मिलेगा। सीएम योगी ने योजना को नया नाम दिया। सेवा खत्म होने पर लाभ बंद हो जाएगा।

Nov 27, 2026
CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

CG Liquor Scam: छत्तीसगढ़ शराब घोटाले का वांटेड विकास अग्रवाल UAE से भारत लाया गया, करोड़ों के खेल का आरोप

छत्तीसगढ़ शराब घोटाले में वांटेड विकास अग्रवाल को CBI UAE से भारत लाई। उसे सिंडिकेट का खजांची बताया गया है। 1280 करोड़ की गड़बड़ी का आरोप है, जल्द छत्तीसगढ़ लाया जाएगा।

Nov 27, 2026
BJP Two Day Workshop: भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे पीएम मोदी

BJP Two Day Workshop: भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू, उद्घाटन सत्र में पहुंचे पीएम मोदी

दिल्ली के पूसा में भाजपा का दो दिन का वर्कशॉप शुरू हुआ। पीएम मोदी उद्घाटन सत्र में पहुंचे। राष्ट्रीय पदाधिकारी और राज्यों के प्रभारी संगठन मजबूत करने पर चर्चा करेंगे।

Nov 27, 2026
Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

Code of Conduct: छत्तीसगढ़ में दिसंबर के पहले हफ्ते लग सकती है आचार संहिता, 4 निगमों में होने है चुनाव

छत्तीसगढ़ में 2 या 3 दिसंबर को चुनाव की तारीखों का ऐलान और आचार संहिता लागू हो सकती है। बिरगांव, भिलाई समेत 4 निगमों में वोट पड़ेंगे। 30 नवंबर को अंतिम वोटर लिस्ट आएगी।

Nov 27, 2026