बालेन शाह भारत पहुंचे, सोमवार को PM मोदी से वार्ता

बालेन शाह भारत पहुंचे, सोमवार को PM मोदी से होगी अहम वार्ता; 2 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज पर भी नजर

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह भारत के पहले आधिकारिक दौरे पर नई दिल्ली पहुंच गए हैं। सोमवार को पीएम मोदी के साथ व्यापार, ऊर्जा, निवेश और द्विपक्षीय संबंधों पर चर्चा होगी।

By : हितेंद्र शर्मा
बालेन शाह भारत पहुंचे, सोमवार को PM मोदी से होगी अहम वार्ता; 2 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज पर भी नजर

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र (बालेन) शाह रविवार को अपनी पहली आधिकारिक भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंच गए, मार्च 2026 में प्रधानमंत्री पद संभालने के बाद यह उनकी पहली भारत यात्रा है । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर हो रहा यह दौरा 22 और 23 नवंबर तक चलेगा, सोमवार को दोनों देशों के प्रधानमंत्रियों के बीच अहम द्विपक्षीय वार्ता होगी।

विदेश मंत्रालय के अनुसार इस बैठक में भारत और नेपाल के संबंधों की पूरी समीक्षा की जाएगी।  साथ ही क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान होगा । दोनों देश व्यापार, निवेश, ऊर्जा, जल संसाधन और कनेक्टिविटी जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे  स्टार्टअप, तकनीक, नवाचार और खेल भी बातचीत के प्रमुख विषयों में शामिल हैं।

राष्ट्रपति मुर्मू और विदेश मंत्री जयशंकर से भी मुलाकात

बालेन शाह अपने दौरे के दौरान विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात करेंगे, सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी उनसे मुलाकात करेंगी । पीएम मोदी के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत के बाद दोनों देशों की ओर से संयुक्त प्रेस वार्ता और समझौतों के आदान-प्रदान का कार्यक्रम भी प्रस्तावित है।  नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल, वित्त मंत्री स्वर्णिम वाग्ले, प्रधानमंत्री के मुख्य सलाहकार कुमार ब्यांजनकर और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी इस दौरे में शामिल हैं ।

नेपाल ने रखा 2 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव

इस यात्रा में नेपाल की आर्थिक जरूरतें भी महत्वपूर्ण रहेंगी, काठमांडू ने भारत के सामने करीब 2 अरब डॉलर के आर्थिक पैकेज का प्रस्ताव रखा है । इसमें 1 अरब डॉलर अनुदान के रूप में मांगे जाने की बात सामने आई है । इस राशि का इस्तेमाल विकास परियोजनाओं और हाल में आई भीषण बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों के पुनर्निर्माण में किया जाना प्रस्तावित है ।।

भारत ने दिया संयुक्त विजन दस्तावेज का प्रस्ताव

भारत ने दोनों देशों के बीच आर्थिक सहयोग, निवेश, व्यापार, ट्रांजिट, ऊर्जा, डिजिटल कनेक्टिविटी और स्वास्थ्य जैसे क्षेत्रों पर संयुक्त विजन दस्तावेज तैयार करने का प्रस्ताव दिया है, इसका उद्देश्य आने वाले वर्षों में सहयोग की दिशा और प्राथमिकताएं तय करना है।  

नेपाल और भारत के बीच ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आर्थिक संबंध रहे हैं । ऐसे में बालेन शाह की इस यात्रा को दोनों देशों के रिश्तों को नई दिशा देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है, अब सबकी नजर सोमवार को होने वाली मोदी और शाह की बातचीत तथा उससे निकलने वाले फैसलों पर रहेगी।

संबंधित सामग्री

भारत की भाषाई विविधता देखकर हैरान हुए पुतिन, मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया; बोले- यह अद्भुत है

भारत की भाषाई विविधता देखकर हैरान हुए पुतिन, मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया; बोले- यह अद्भुत है

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भाषाई विविधता की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि 1.5 अरब की आबादी में करीब 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।

Nov 22, 2026
Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित,  रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद स्थगित हो गई। पीवी एप की दिक्कतों पर चर्चा हुई, अब राजस्व काम फिर शुरू होंगे।

Nov 22, 2026
मुंबई में 26/11 हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी पर पोती ने लिखी किताब, इसमें संघर्ष, कारोबार और हमले की रात का जिक्र

मुंबई में 26/11 हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी पर पोती ने लिखी किताब, इसमें संघर्ष, कारोबार और हमले की रात का जिक्र

मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी एंड्रियास लिवेरास की पोती तान्या लिवेरास कैंडी ने 'द विजन' किताब लिखी है। इसमें उनके संघर्ष, कारोबार और हमले की आखिरी रात का जिक्र है।

Nov 22, 2026
Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

कैट परीक्षा 29 नवंबर को तीन पालियों में होगी। प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और समय पर केंद्र पहुंचना जरूरी है। जानिए नियम और प्रतिबंधित चीजों की सूची जान लीजिए।

Nov 22, 2026
बांग्लादेश में हिंसा तेज, आवामी लीग के नेताओं के 30 घरों में लगाई आग; 95 प्लाटून सुरक्षा बल तैनात

बांग्लादेश में हिंसा तेज, आवामी लीग के नेताओं के 30 घरों में लगाई आग; 95 प्लाटून सुरक्षा बल तैनात

बांग्लादेश के नरैल में आवामी लीग नेताओं के 20 से 30 घरों में आग लगा दी गई। बीएनपी नेताओं की हत्या के बाद हिंसा बढ़ी, 95 प्लाटून सुरक्षा बल तैनात।

Nov 22, 2026