IIT खड़गपुर में मोदी बोले- चुनौती को चुनौती देता ह

'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकता', IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी

IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर PM मोदी ने कहा कि वे चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकते। संस्थान के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े इतिहास का भी जिक्र किया।

By : हितेंद्र शर्मा
'मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना नहीं रह सकता', IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ पर बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार 21 नवंबर को पश्चिम बंगाल के IIT खड़गपुर की 75वीं वर्षगांठ के समारोह में कहा कि उनके स्वभाव में ही चुनौतियों का सामना करना शामिल है, उन्होंने कहा "मेरे स्वभाव में ही बना है कि मैं चुनौती को चुनौती दिए बिना रह नहीं सकता" इस दौरान उन्होंने संस्थान के इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम से उसके जुड़ाव का भी जिक्र किया ।

जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों को रखा गया, वहां अब IIT

PM मोदी ने कहा कि IIT खड़गपुर उस जगह पर बना है जहां कभी स्वतंत्रता सेनानियों को नजरबंद रखने के लिए डिटेंशन कैंप था।  उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती ने विचारों और राष्ट्रीय आंदोलनों को दिशा दी है ।प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता सेनानियों के साहस और उनके विचारों को याद करते हुए कहा कि उस दौर में इस जगह पर आजादी के लिए संघर्ष करने वाले लोग देश के भविष्य के बारे में सोचते थे। उनकी जिंदगी और विचार आज भी यहां के माहौल में प्रेरणा देते हैं।

उन्होंने कहा कि जिस जमीन पर कभी देश की आजादी का सपना देखा गया, वहीं आज युवा वैज्ञानिक, इंजीनियर और शोधकर्ता भारत को आत्मनिर्भर बनाने में योगदान दे रहे हैं। 

75 साल पूरे होने पर जारी किया स्मारक सिक्का

IIT खड़गपुर की स्थापना 1951 में हुई थी, यह देश का पहला भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान है । प्लेटिनम जुबली समारोह के दौरान प्रधानमंत्री ने संस्थान के 75 साल पूरे होने पर विशेष स्मारक सिक्का जारी किया। उन्होंने संस्थान के 75 विद्यार्थियों से भी मुलाकात की। ये विद्यार्थी '75 Voices for Viksit Bharat' पहल के तहत भारत को विकसित बनाने से जुड़े अपने विचार साझा करने के लिए चुने गए थे।

संबंधित सामग्री

भारत की औद्योगिक तरक्की पर दबाव बना रहा चीन? अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में दवाइयों से बैटरी तक की रणनीति का खुलासा

भारत की औद्योगिक तरक्की पर दबाव बना रहा चीन? अमेरिकी आयोग की रिपोर्ट में दवाइयों से बैटरी तक की रणनीति का खुलासा

अमेरिकी आयोग की 2026 की रिपोर्ट के मुताबिक, चीन मशीनों, दवाइयों के कच्चे माल और बैटरी तकनीक के जरिए भारत की औद्योगिक क्षमता पर दबाव बना रहा है।

Nov 21, 2026
हरिद्वार में IB के SP पर ड्राइवर ने ऑफिस में चलाई गोली, AIIMS ऋषिकेश रेफर; आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में IB के SP पर ड्राइवर ने ऑफिस में चलाई गोली, AIIMS ऋषिकेश रेफर; आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार में IB के SP सीपी नौटियाल पर उनके चालक विनोद नेगी ने ऑफिस में फायरिंग की। घायल अधिकारी को AIIMS ऋषिकेश रेफर किया गया, आरोपी गिरफ्तार है।

Nov 21, 2026
जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर में यूपी पुलिस से हुई चूक; वीडियो वायरल

जज की जगह ओवैसी को दे दिया गार्ड ऑफ ऑनर, सहारनपुर में यूपी पुलिस से हुई चूक; वीडियो वायरल

सहारनपुर के सर्किट हाउस में सुप्रीम कोर्ट के जज के लिए तैयार पुलिसकर्मियों ने गलती से AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी को गार्ड ऑफ ऑनर दे दिया।

Nov 21, 2026
Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

Chhattisgarh High Court: आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप साबित नहीं, हाईकोर्ट ने 7 साल की सजा रद्द कर युवक को किया बरी

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने आत्महत्या के लिए उकसाने से जुड़े एक मामले में अहम फैसला सुनाते हुए युवक सुनील वर्मा को बरी कर दिया है

Nov 21, 2026
Google IIT खड़गपुर को देगा ₹46 करोड़, AI रिसर्च और छात्रों की ट्रेनिंग पर खर्च होगी रकम

Google IIT खड़गपुर को देगा ₹46 करोड़, AI रिसर्च और छात्रों की ट्रेनिंग पर खर्च होगी रकम

Google ने IIT खड़गपुर को AI रिसर्च के लिए 5 मिलियन डॉलर यानी करीब ₹46 करोड़ देने की घोषणा की है। फंडिंग से शोध, AI ट्रेनिंग और तकनीकी सुविधाओं का विस्तार होगा।

Nov 21, 2026