क्वाड पर चीन की आपत्ति, भारत से मिला जवाब

क्वाड के संयुक्त बयान से चीन परेशान, बोला- हमें निशाना बना रहे; भारत के पूर्व राजनयिक ने दिया करारा जवाब

क्वाड देशों के संयुक्त बयान पर चीन ने सवाल उठाए हैं। ग्लोबल टाइम्स के आरोपों पर पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने जवाब देते हुए चीन की सप्लाई चेन नीति पर निशाना साधा।

By : हितेंद्र शर्मा
क्वाड के संयुक्त बयान से चीन परेशान, बोला- हमें निशाना बना रहे; भारत के पूर्व राजनयिक ने दिया करारा जवाब

नई दिल्लीः  अमेरिका के जॉर्जिया स्थित अटलांटा में 31 अक्टूबर को भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रियों की क्वाड बैठक हुई । इसके बाद जारी संयुक्त बयान में चारों देशों ने वैश्विक सप्लाई चेन में रुकावट डालने वाली आर्थिक गतिविधियों और मनमाने निर्यात प्रतिबंधों पर चिंता जताई।  बयान में चीन का नाम नहीं लिया गया, लेकिन इसका इशारा उसी की ओर माना जा रहा है । इस पर चीन के सरकारी मीडिया ने सवाल उठाए तो भारत के पूर्व विदेश सचिव कंवल सिब्बल ने उसे जवाब दिया। 

चीन ने क्वाड के इरादे पर उठाए सवाल

चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स में छपे एक लेख में कहा गया कि संयुक्त बयान में चीन का नाम भले न हो लेकिन निशाना उसी को बनाया गया है । लेख के मुताबिक, अगर क्वाड सप्लाई चेन की सुरक्षा के नाम पर चीनी उद्योगों के सामने तकनीकी और व्यापारिक बाधाएं खड़ी करता है, तो उसके असली इरादे छिप नहीं सकते।

इस पर कंवल सिब्बल ने सोशल मीडिया पर जवाब देते हुए कहा कि चीन क्रिटिकल सप्लाई चेन पर नियंत्रण करना चाहता है, ताकि उसे वैश्विक स्तर पर बड़ा फायदा मिल सके। ऐसे में दूसरे देशों की ओर से चीन की इस पकड़ को कमजोर करने की कोशिश करना पूरी तरह जायज है। इसमें कुछ भी गलत नहीं है।

क्रिटिकल मिनरल्स की सप्लाई पर क्यों है चिंता?

क्रिटिकल मिनरल्स यानी ऐसे खनिज, जिनकी जरूरत आधुनिक तकनीक, इलेक्ट्रॉनिक्स, ऊर्जा और रक्षा क्षेत्र में होती है। इनकी सप्लाई पर चीन की मजबूत पकड़ लंबे समय से कई देशों की चिंता का विषय रही है। निर्यात प्रतिबंधों के कारण दूसरे देशों के उद्योगों और उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

क्वाड के संयुक्त बयान में भरोसेमंद और खुली सप्लाई चेन बनाने पर जोर दिया गया है। साथ ही एडवांस्ड सेमीकंडक्टर और एआई हार्डवेयर के लिए सुरक्षित सप्लाई चेन तैयार करने की बात कही गई है । 

क्वाड भारत, अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया का समूह है। इसका उद्देश्य हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता और सहयोग को बढ़ावा देना है। अटलांटा की बैठक में चारों देशों ने साफ किया कि वे आर्थिक सुरक्षा और क्षेत्रीय सहयोग के मुद्दों पर मिलकर काम जारी रखेंगे।

संबंधित सामग्री

Patwari Protest Chhattisgarh: कोरबा में नोटिस जलाकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगे पटवारी, हड़ताल जारी रखने का ऐलान

Patwari Protest Chhattisgarh: कोरबा में नोटिस जलाकर हनुमान चालीसा पढ़ने लगे पटवारी, हड़ताल जारी रखने का ऐलान

कोरबा में 13 अक्टूबर से हड़ताल कर रहे पटवारियों ने काम पर लौटने का नोटिस जलाया और हनुमान चालीसा पढ़ी। संघ ने मांगें न मानने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही है।

Nov 05, 2026
अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला: राहुल गांधी को चुनौती-'संसद में आएं या चौराहे पर युवा मोर्चा से करें चर्चा

अमित शाह का कांग्रेस पर तीखा हमला: राहुल गांधी को चुनौती-'संसद में आएं या चौराहे पर युवा मोर्चा से करें चर्चा

करनाल की जनसभा में अमित शाह ने राहुल गांधी को संसद या चौराहे पर चर्चा की चुनौती दी। उन्होंने एसआईआर, ईवीएम और घुसपैठियों के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा।

Nov 05, 2026
अवैध मदरसों पर कई राज्यों में कार्रवाई, सरकारों की सख्ती से हजारों बच्चों को भविष्य बचा बर्बाद होने से बचा

अवैध मदरसों पर कई राज्यों में कार्रवाई, सरकारों की सख्ती से हजारों बच्चों को भविष्य बचा बर्बाद होने से बचा

यूपी, बंगाल, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में बिना मान्यता और नियमों के चल रहे मदरसों पर कार्रवाई। मुरैना और ग्वालियर में भी बच्चों की सुरक्षा और शिक्षा से जुड़े मामले सामने आए।

Nov 05, 2026
Dhanteras Muhurt: धनतेरस और दीपावली की तारीख पर उलझन दूर, लक्ष्मी कुबेर पूजा के लिए ये हैं सबसे शुभ समय

Dhanteras Muhurt: धनतेरस और दीपावली की तारीख पर उलझन दूर, लक्ष्मी कुबेर पूजा के लिए ये हैं सबसे शुभ समय

इस बार धनतेरस 6 नवंबर और दीपावली 8 नवंबर को मनेगी। पंडितों के अनुसार धनतेरस पर दीपक जलाने और दीपावली पर लक्ष्मी कुबेर पूजा के कई शुभ समय हैं।

Nov 05, 2026
Teacher Exam Date Change: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक पदों की परीक्षा तारीखें बदलीं, इस दिन से यहां तक 3 एग्जाम

Teacher Exam Date Change: छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक पदों की परीक्षा तारीखें बदलीं, इस दिन से यहां तक 3 एग्जाम

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षक पदों की भर्ती का नया कार्यक्रम जारी हुआ। व्याख्याता परीक्षा 29 नवंबर, सहायक शिक्षक 6 दिसंबर और शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर को होगी।

Nov 05, 2026