त्योहारी सीजन में रोडवेज और ट्रेनों में सीट की मारामारी, छठ पूजा के चलते यूपी बिहार की ट्रेनों

त्योहारी सीजन में रोडवेज और ट्रेनों में सीट की मारामारी, छठ पूजा के चलते यूपी बिहार की ट्रेनों में पैर धरने की भी जगह नहीं

दीपावली के त्योहार पर रोडवेज बसों के साथ ही रेलवे और प्रमुख एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। जयपुर जंक्शन पर ट्रेनों के रिजर्वेशन कोच में भी पांव रखने की जगह नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है। जनरल कोच में सफर करना भी बड़ी चुनौती है। छठ पूजा के चलते यूपी बिहार की ट्रेनों में पैर धरने की भी जगह नहीं है। राजधानी जयपुर के सिंधी कैम्प बस अड्डे पर भी सामान्य और वोल्वो बसों में सीट को लेकर मारामारी है। जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर सरीखे शहरों में भी बस अड्डों पर भीड़ के कारण यात्रियों का आवागमन सुलभ नहीं हो पा रहा है।

By : Swadesh Desk
त्योहारी सीजन में रोडवेज और ट्रेनों में सीट की मारामारी, छठ पूजा के चलते यूपी बिहार की ट्रेनों में पैर धरने की भी जगह नहीं

जयपुर । दीपावली के त्योहार पर रोडवेज बसों के साथ ही रेलवे और प्रमुख एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भीड़ बढ़ गई है। जयपुर जंक्शन पर ट्रेनों के रिजर्वेशन कोच में भी पांव रखने की जगह नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है। जनरल कोच में सफर करना भी बड़ी चुनौती है। छठ पूजा के चलते यूपी बिहार की ट्रेनों में पैर धरने की भी जगह नहीं है। राजधानी जयपुर के सिंधी कैम्प बस अड्डे पर भी सामान्य और वोल्वो बसों में सीट को लेकर मारामारी है। जयपुर के अलावा जोधपुर, कोटा, भरतपुर, अजमेर सरीखे शहरों में भी बस अड्डों पर भीड़ के कारण यात्रियों का आवागमन सुलभ नहीं हो पा रहा है।

राजधानी जयपुर के सिंधी कैंप बस स्टैण्ड पर बुधवार से ही बसों में भीड़ शुरू हो गई। आने वाले तीन दिन रोडवेज की सामान्य और वोल्वो बसों में सीट की मारामारी रहेगी। डीलक्स डिपो की वोल्वो की अगले तीन दिन के लिए एडंवास बुकिंग हो गई है। दिल्ली, इंदौर, जोधपुर सहित कई बड़े शहरों के लिए यात्रियों ने एडवांस बुकिंग करा ली है। आलम यह है कि वोल्वो बसों के लिए सिंधी कैंप की विंडो से टिकट नहीं मिल रहे हैं। यात्रियों ने ऑनलाइन ही टिकट बुक करा लिए हैं। वहीं, दूसरी ओर रोडवेज की सामान्य बसों में भी यात्रियों की भीड़ शुरू हो गई है। सर्वाधिक यात्रीभार कोटा और भरतपुर रूट पर देखने को मिल रहा है।

सिंधी कैंप पर अमूमन 22 लाख रुपये की आय यात्रियों से होती है। सामान्य दिनों में करीब 10 हजार यात्री भार रहता है। दीपावली पर यह बढ़कर करीब 25 हजार पहुंच गया है। बुधवार से यात्रीभार बढ़ने के कारण एक ही दिन में करीब आठ लाख रुपये की आय बढ़ी है। बुधवार की आय करीब 30 लाख रुपये हुई। चीफ मैनेजर राधिका ने बताया कि एक ही दिन में सिंधी कैंप की आय में बढ़ोतरी हुई है। बाईस लाख से बढ़कर करीब 30 लाख पहुंच गई है। वहीं, डीलक्स डिपो के प्रबंधक कैलाश बड़ाया ने बताया कि वोल्वो बसों में यात्रीभार बढ़ा है। वोल्वो बसों में लोगों ने एडवांस बुकिंग करा ली है।

त्योहारी सीजन के चलते जयपुर जंक्शन पर खासी भीड़भाड़ है। हालात यह है कि ट्रेनों में रिजर्वेशन कोच में भी पांव रखने की जगह नहीं मिल रही है। सबसे ज्यादा दिक्कत लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को हो रही है। जनरल कोचों में सफर करना सबसे बड़ी चुनौती है। रेलवे अधिकारियों की मानें तो जयपुर जंक्शन पर 24 घंटे में एक लाख से ज्यादा लोगों की आवाजाही हो रही है। आगामी दो से तीन दिन में भीड़ और बढ़ेगी। इधर, सुरक्षा की दृष्टि से भी कड़े इंतजाम किए गए हैं। आरपीएफ, जीआरपी की टीम अलर्ट हैं। इनके अलावा बिना टिकट सफर करने वाले लोगों की धरपकड़ के लिए भी विशेष टीमें बनाई गई हैं। इधर, गांधीनगर, दुर्गापुरा समेत अन्य स्टेशनों भी ऐसा ही हाल देखा जा रहा है।

दीपावली और छठ के त्योहारों में महानगरों से लोग अपने-अपने घरों में लौटते हैं। ऐसे में अब आलम यह है कि दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग हो गई है या बुकिंग बंद हो गई है। महानगरों में काम करने वाले अधिकतर लोग दीपावली-छठ पर्व में परिवार के साथ त्योहार मनाने अपने गांव-घर आते हैं। इस कारण ट्रेनों में बुकिंग शुरू होते ही धड़ाधड़ सीटें भर जाती हैं। इस बार दिवाली 12 नवंबर को व छठ पूजा 17 नवंबर से शुरू होगी। ऐसे में 8 नवंबर या इसके बाद की तारीखों के लिए अभी से दिल्ली-मुंबई से आने वाली ट्रेनों में वेटिंग हो गई है या बुकिंग बंद हो गई है। रेलवे ने हालांकि छठ पूजा पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया है और अतिरिक्त यात्री भार को देखते हुए 41 जोड़ी रेल सेवाओं की विभिन्न श्रेणियों में 86 डिब्बों की अस्थाई बढ़ोतरी की है। बावजूद इसके यूपी बिहार जाने वाली ट्रेनों में पैर धरने की भी जगह नहीं है।

संबंधित सामग्री

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

Food Poisoning: नरसिंहपुर के स्कूल में बासी आटे की पूरियां खाकर 45 बच्चे बीमार, कलेक्टर ने समूह हटाया

नरसिंहपुर के समनापुर स्कूल में खीर पूरी खाने के बाद 45 बच्चे बीमार हुए। सभी बच्चे अस्पताल में निगरानी में हैं और कलेक्टर ने भोजन बनाने वाला समूह हटा दिया है।

Nov 03, 2026
ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ग्लेन मैक्सवेल का अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास, 14 साल के सफर का हुआ अवसान; विदाई पर छलका दर्द

ऑस्ट्रेलिया के धुरंधर ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर अपने 14 साल के शानदार सफर पर विराम लगा दिया है

Nov 03, 2026
Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

Share Market 4th Day Rally: शेयर बाजार में चौथे दिन रौनक, सेंसेक्स 1225 अंक उछला, निफ्टी 23800 के पार

शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन तेजी रही। सेंसेक्स 1225 अंक चढ़कर 76917 पर और निफ्टी 370 अंक बढ़कर 23810 पर बंद हुआ। जानिए तेजी की वो 6 वजहें कौन सी है।

Nov 03, 2026