जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की मौत

जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की मौत

जम्मू कश्मीर के डोडा में भारतीय सेना का एक वाहन 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। दर्दनाक हादसे में 10 सैनिकों की मौत हो गई। वहीं, कई जवान घायल हैं

By : स्वदेश डेस्क
जम्मू कश्मीर में दर्दनाक हादसा, 200 फीट गहरी खाई में गिरा सेना का वाहन, 10 जवानों की मौत

जम्मू-कश्मीरः जम्मू कश्मीर के डोडा जिले में गुरुवार को बड़ा दर्दनाक हादसा हो गया है। यहां सेना का वाहन गहरी खाई में गिरने से कम से कम 10 सैनिकों की मौत हो गई है। वहीं, अधिकारियों ने बताया है कि हादसे में कई सैनिक घायल भी हुए हैं। इसमें से 11 को एयर लिफ्ट कर उधमपुर मिलिट्री हॉस्पिटल भेजा गया है। मिली जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त सेना के वाहन में 21 जवान सवार थे। वहीं, हादसा भद्रवाह - चंबा इंटरस्टेट रोड पर खन्नी टॉप पर हुआ है।

कैसे हुआ हादसा

सैन्य अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार के दिन सैन्य वाहन जवानों को लेकर ऊंचाई वाले क्षेत्र में स्थित चौकी और जा रहा था। इसी दौरान डोडा के भादरवाह-जंबा इंटरस्टेट सड़क क्षेत्र के खानी टॉप के पास फिसलकर 200 फीट गहरी खाई में गिर गया। इसके चलते 11 जवानों की मौत हो गई।

सेना और पुलिस संयुक्त बचाव शुरू

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और सेना का दल सक्रिय होगया। दोनों से संयुक्त रूप से बचाव अभियान शुरू कर दिया। वहीं, स्थानीय लोग भी मदद के लिए आगे आए। लोगों ने 10 जवानों के शव बरामद किए। वहीं, घायलों को बाहर निकाल कर इलाज के लिए भेजा गया। कई जवानों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जम्मू कश्मीर के डोडा में हुए जवानों के हादसे पर उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस हादसे से दुखी हूं। इस घड़ी में, पूरा देश शोक संतप्त परिवारों के साथ एकजुटता और समर्थन में खड़ा है।

उपराज्यपाल ने दुख जताया

सोशल मीडिया में उन्होंने लिखा 'डोडा में एक दुखद सड़क हादसे में हमारे 10 बहादुर भारतीय सेना के जवानों की न जाने से बहुत दुख हुआ।

हम अपने बहादुर सैनिकों की बेहतरीन सेवा और सर्वोच्च बलिदान को हमेशा याद रखेंगे। शोक संतप्त परिवारों

के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।'

अधिकारियों को बेहतर इलाज निश्चित कराने के उद्देश्य

इसके साथ ही उन्होंने जानकारी दी कि घायल सैनिकों को एयरलिफ्ट करके अस्पताल पहुंचाया गया है। वरिष्ठ अधिकारियों को बेहतरीन इलाज सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। उनके शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं।

मृतकों के परिजनों को दी जानकारी

सेना की तरफ से जारी किए एक बयान में कहा गया है कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है। साथ ही घायल जवानों को बेहतर इलाज मुहैया कराया जा रहा है। इसके अलावा हादसे में जान गंवाने वाले जवानों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

संबंधित सामग्री

समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

समर्थकों की सभा में आगा रुहुल्ला मेहदी का बड़ा एलान, नेशनल कॉन्फ्रेंस से तोड़ा नाता

जम्मू-कश्मीर के सांसद आगा सैयद रुहुल्ला मेहदी ने समर्थकों की सभा में नेशनल कॉन्फ्रेंस छोड़ने का एलान किया। जानिए इस्तीफे के दौरान उन्होंने क्या कहा।

Nov 03, 2026
उमर अब्दुल्ला के खिलाफ एकजुट हुए 24 विधायक! सलाहकार और मंत्रियों को हटाने की मांग, फारूक से करेंगे मुलाकात

उमर अब्दुल्ला के खिलाफ एकजुट हुए 24 विधायक! सलाहकार और मंत्रियों को हटाने की मांग, फारूक से करेंगे मुलाकात

जम्मू-कश्मीर में नेशनल कॉन्फ्रेंस के भीतर असंतोष बढ़ा। 24 विधायकों ने मुख्यमंत्री के सलाहकार और कुछ मंत्रियों को हटाने की मांग की है। फारूक अब्दुल्ला से मुलाकात की तैयारी है।

Oct 31, 2026
जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

जम्मू-कश्मीर के CM उमर अब्दुल्ला ने वरिष्ठ पत्रकार संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीरें

उमर अब्दुल्ला ने निधि राजदान के साथ तस्वीर साझा कर नई शुरुआत की जानकारी दी। दोनों की पोस्ट के बाद शादी और सगाई को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

Oct 31, 2026
Cricket News: श्रीलंका दौरे के लिए आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री; बुमराह की जगह मिला मौका

Cricket News: श्रीलंका दौरे के लिए आकिब नबी की टीम इंडिया में एंट्री; बुमराह की जगह मिला मौका

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जगह श्रीलंका दौरे के लिए आकिब नबी को भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया है। जम्मू-कश्मीर के इस गेंदबाज को पहली बार टेस्ट टीम में मौका मिला है।

Aug 03, 2026
जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में माइन विस्फोट, LoC पर गश्त के दौरान सेना के दो जवान घायल

जम्मू-कश्मीर के उरी सेक्टर में माइन विस्फोट, LoC पर गश्त के दौरान सेना के दो जवान घायल

उरी सेक्टर में नियंत्रण रेखा के पास माइन विस्फोट में सेना के दो जवान घायल हो गए। दोनों को एयरलिफ्ट कर श्रीनगर के सेना अस्पताल पहुंचाया गया, जबकि घटना के कारणों की जांच जारी है।

Jul 28, 2026