Trump Birthday Wish To Modi Sparks Tariff Anger

PM Modi Birthday: बधाई भी आपकी, टैरिफ भी आपका, अमेरिकी दूतावास की पोस्ट पर भारतीयों ने लगाई क्लास

पीएम नरेंद्र मोदी के 76 वे जन्मदिन पर अमेरिकी दूतावास ने ट्रंप की ओर से बधाई दी। एक दिन पहल ही भारत पर 100 प्रतिशत टैरिफ का रास्ता खुला था। इसी वजह से सोशल मीडिया पर भारतीय यूजर्स भड़क उठे।

By : संजय चतुर्वेदी
PM Modi Birthday: बधाई भी आपकी, टैरिफ भी आपका, अमेरिकी दूतावास की पोस्ट पर भारतीयों ने लगाई क्लास

Indian Reactions on US Embassy pm modi birthday wish

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार 17 सितंबर को  76 साल के हो गए। देश के कोने-कोने से और विदेश से भी उन्हें बधाईयाँ मिल रही हैं। इस भारत में मौजूद अमेरिकी दूतावास ने भी सोशल मीडिया एक्स पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की तरफ से शुभकामानाएँ भेजीं। लेकिन यही पोस्ट अब विवाद की वजह बन गई है। वजह साफ है क्योंकि ठीक एक दिन पहले अमेरिका एक कानून पास हुआ है। इस कानून के तहत भारत पर अब 100 प्रतिशत ट्रैरिफ लग सकता है। लोगों को यह बधाई नागवार गुजरी और कमेंट में गुस्सा फूट पड़ा।

दूतावास की पोस्ट में क्या लिखा

अमेरिकी दूतावास ने एक्स पर लिखा कि राष्ट्रपति ट्रंप की ओर से वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं देते हैं। पोस्ट में आने वाले साल में उनके बेहतर स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना भी की गई। कूटनीतिक लिहाज से देखें तो यह एक सामान्य औपचारिक संदेश था। लेकिन टाइमिंग ऐसी रही कि संदेश की भावना पीछे छूट गई और टैरिफ का मुद्दा आगे आ गया।


यूजर्स ने बधाई को बताया तोहफा नहीं तंज

पोस्ट के नीचे आने वाले कमेंट तीखे रहे। एक यूजर ने लिखा कि 100 फीसदी टैरिफ और भारतीय मूल के अमेरिकियों पर हमलों के साथ जन्मदिन मुबारक, बहुत बढ़िया। वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा कि जन्मदिन का तोहफा तो भारत पर 100 फीसदी टैरिफ ही है। तीसरे यूजर ने और सीधी बात कही। उसने लिखा कि आपकी शुभकामनाओं की परवाह कौन करता है, कल ही तो आपने भारत पर 100 फीसदी टैरिफ थोप दिया। आप एक बुरे देश हो। कुल मिलाकर सोशल मीडिया पर लोगों ने बधाई को दिखावा बताया।


आखिर क्या है यह नया कानून

दरअसल, अमेरिकी प्रतिनिधि सभा ने रूस और ईरान पर प्रतिबंध से जुड़े लिंडसे ओ ग्राहम अधिनियम, 2026 को मंजूरी दी है। इस कानून के तहत जो देश रूस और ईरान से तेल और गैस खरीदेंगे, उन पर ट्रंप 100 फीसदी तक टैरिफ लगा सकते हैं। भारत लंबे समय से रूस से कच्चा तेल खरीदता रहा है। इसलिए इस कानून का असर सीधे भारत पर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। यही वजह है कि आम लोगों ने भी इसे भारत के खिलाफ कदम के तौर पर देखा।

भारत सरकार की तरफ से क्या जवाब आया

भारत सरकार ने इस पूरे घटनाक्रम पर संयम भरा लेकिन साफ जवाब दिया है। विदेश मंत्रालय ने कहा कि भारत अपने 140 करोड़ लोगों की ऊर्जा सुरक्षा को लेकर पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि सरकार ने अमेरिकी कांग्रेस में रूस और ईरान पर प्रतिबंध वाले कानून के पारित होने का संज्ञान लिया है और आगे की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। यानी भारत ने तीखी प्रतिक्रिया देने के बजाय अपनी जरूरत और प्राथमिकता को सामने रखा। दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर बहस अभी थमी नहीं है और जन्मदिन की एक बधाई दो देशों के मौजूदा रिश्तों की तस्वीर बयां कर रही है।

संबंधित सामग्री

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में कल BJP की लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ विशाल पदयात्रा, राजनाथ की जगह JP नड्डा करेंगे शुभारंभ

भोपाल में 4 नवंबर को भाजपा की पदयात्रा निकलेगी। राजनाथ सिंह की जगह अब जेपी नड्डा इसका शुभारंभ करेंगे। अटल पथ पर तैयारियां तेज हैं।

Nov 03, 2026
MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

MP Promotion Hold: एमपी के सरकारी कॉलेजों में 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका, तीन साल से फाइल लटकी

एमपी के सरकारी कॉलेजों में 2004 और 2005 में भर्ती करीब 500 सहायक प्राध्यापकों का प्रमोशन अटका है। प्राध्यापक संघ ने अपर मुख्य सचिव को पत्र लिखकर जल्द निपटारा मांगा है।

Nov 03, 2026
संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

संघ ने राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर किया याद, स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत को श्रद्धांजलि अर्पित की

आरएसएस ने स्वदेशी और सामाजिक सुधार के अग्रदूत राजनारायण बसु की 200वीं जयंती पर उन्हें याद किया। इंदौर बैठक में सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने बयान जारी किया।

Nov 03, 2026
वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदन

वनडे वर्ल्ड कप 2027 में भारत पाकिस्तान मैच के 34 हजार टिकटों के लिए 84 लाख से ज्यादा आवेदन आए हैं। फाइनल के 79 लाख आवेदनों से भी यह मांग ज्यादा है।

Nov 03, 2026
Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

Digital Arrest: जांजगीर में डिजिटल अरेस्ट के नाम पर बुजुर्ग से 32 लाख की ठगी, इंदौर से दो आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर में सीबीआई अफसर बनकर बुजुर्ग को डिजिटल अरेस्ट करने और 32 लाख ठगने के मामले में पुलिस ने इंदौर से दो आरोपी पकड़े हैं। एक आरोपी पहले पंजाब से पकड़ाया था।

Nov 03, 2026