नीतीश सेतु पर पोस्टर फाड़ने का वीडियो वायरल

बिहार के नीतीश सेतु पर किसने मचाया उपद्रव, पोस्टर फाड़ने के बाद क्यों मचा बबाल? जानिए पूरा मामला

वैशाली के राघोपुर में नीतीश सेतु पर पोस्टर-बैनर फाड़ने का वीडियो वायरल है। राजद समर्थकों पर आरोप, तेजस्वी यादव के पुराने बयान से भी जुड़ा विवाद।

By : स्वदेश डेस्क
बिहार के नीतीश सेतु पर किसने मचाया उपद्रव, पोस्टर फाड़ने के बाद क्यों मचा बबाल? जानिए पूरा मामला

बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर में नीतीश सेतु के लोकार्पण के बाद पोस्टर और बैनर फाड़ने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, वीडियो में कुछ युवक पुल पर लगे एनडीए नेताओं के फ्लेक्स और बैनर खींचकर फाड़ते दिखाई दे रहे हैं । उनके हाथों में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के झंडे भी नजर आ रहे हैं  इस दौरान लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव के समर्थन में नारेबाजी भी सुनाई दे रही है ।

लोगों के मुताबिक यह हंगामा करीब 40 मिनट तक चला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और युवकों को वहां से हटाया, वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किया, जो बाद में सोशल मीडिया पर फैल गया। हालांकि वीडियो में दिख रहे युवकों की पहचान और घटना के पीछे की वजह की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।  

नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं होने पर पहले से विवाद

नीतीश सेतु के लोकार्पण से पहले ही कार्यक्रम के पोस्टर-बैनर में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की तस्वीर नहीं होने पर सवाल उठे थे, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी इस पर आपत्ति जताई थी। उ नका कहना था कि जिस व्यक्ति के नाम पर पुल का नाम रखा गया है उसी की तस्वीर पोस्टर में नहीं है। 

राघोपुर के विधायक तेजस्वी यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों पुल के लोकार्पण पर भी सवाल उठाए थे। उन्होंने दावा किया था कि पुल का उद्घाटन करीब एक साल पांच महीने पहले ही हो चुका था और तब से इस पर रोजाना लाखों वाहन चल रहे हैं। 

संबंधित सामग्री

Apple पर 1,500 करोड़ का मुकदमा, iPhone के NameDrop फीचर पर पेटेंट विवाद; IIT दिल्ली के पूर्व छात्र ने दी चुनौती

Apple पर 1,500 करोड़ का मुकदमा, iPhone के NameDrop फीचर पर पेटेंट विवाद; IIT दिल्ली के पूर्व छात्र ने दी चुनौती

अमेरिकी स्टार्टअप GG Technologies ने Apple पर NameDrop फीचर से पेटेंट उल्लंघन का आरोप लगाया है। बॉम्बे हाई कोर्ट में 1,500 करोड़ रुपये के हर्जाने की मांग की गई है।

Nov 22, 2026
भारत की भाषाई विविधता देखकर हैरान हुए पुतिन, मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया; बोले- यह अद्भुत है

भारत की भाषाई विविधता देखकर हैरान हुए पुतिन, मोदी से बातचीत का किस्सा सुनाया; बोले- यह अद्भुत है

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत की भाषाई विविधता की तारीफ की है। उन्होंने पीएम मोदी से बातचीत का जिक्र करते हुए बताया कि 1.5 अरब की आबादी में करीब 60 करोड़ लोग हिंदी बोलते हैं।

Nov 22, 2026
Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित,  रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

Patwari Strike: CM साय से मुलाकात के बाद पटवारियों की हड़ताल स्थगित, रुके राजस्व काम फिर शुरू होंगे, शर्तों का क्या?

छत्तीसगढ़ में 13 अक्टूबर से जारी पटवारियों की हड़ताल मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद स्थगित हो गई। पीवी एप की दिक्कतों पर चर्चा हुई, अब राजस्व काम फिर शुरू होंगे।

Nov 22, 2026
मुंबई में 26/11 हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी पर पोती ने लिखी किताब, इसमें संघर्ष, कारोबार और हमले की रात का जिक्र

मुंबई में 26/11 हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी पर पोती ने लिखी किताब, इसमें संघर्ष, कारोबार और हमले की रात का जिक्र

मुंबई के 26/11 आतंकी हमले में मारे गए ब्रिटिश कारोबारी एंड्रियास लिवेरास की पोती तान्या लिवेरास कैंडी ने 'द विजन' किताब लिखी है। इसमें उनके संघर्ष, कारोबार और हमले की आखिरी रात का जिक्र है।

Nov 22, 2026
Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

Cat 2026 Exam Rules: कैट की परीक्षा 29 नवंबर के दिन; प्रवेश पत्र और ये नियम भूले तो छिन सकता है मौका

कैट परीक्षा 29 नवंबर को तीन पालियों में होगी। प्रवेश पत्र, फोटो पहचान पत्र और समय पर केंद्र पहुंचना जरूरी है। जानिए नियम और प्रतिबंधित चीजों की सूची जान लीजिए।

Nov 22, 2026